Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Sep, 2025 ♦ 4:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पाकुड़ में सात बालू घाटों की नीलामी पूरी, बंसल मोटर ने लगाई 11 करोड़ की सबसे बड़ी बोली
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकुड़ में सात बालू घाटों की नीलामी पूरी, बंसल मोटर ने लगाई 11 करोड़ की सबसे बड़ी बोली

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाकुड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सात बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। यह नीलामी इस बार पूरी तरह ऑनलाइन हुई और पांच साल के लिए बालू घाटों का ठेका दिया गया। खास बात यह है कि 2017 के बाद पहली बार जिले में ऑनलाइन टेंडर के जरिए बालू घाटों की नीलामी हुई है।

    11 करोड़ 33 लाख की सबसे बड़ी बोली

    खनन विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सातों घाटों की बेस प्राइस 9 करोड़ 87 लाख 22 हजार 300 रुपये तय की गई थी। ऑनलाइन टेंडर में चार कंपनियों ने भाग लिया। इनमें गोकविष्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, एसजी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, अश्बोलुश ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड और बंसल मोटर शामिल थीं। प्रतिस्पर्धा में अंततः बंसल मोटर (गोड्डा) ने सबसे बड़ी बोली 11 करोड़ 33 लाख 77 हजार 500 रुपये लगाई। इसके बाद सातों घाटों का ठेका उनके नाम स्वीकृत किया गया।

    इन घाटों की हुई नीलामी

    जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस बार सातों घाटों को कैटेगरी-2 में रखकर एक ही समूह में नीलामी की गई। इनमें महेशपुर और पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के बाबूदाहा, लॉन्गबेहरा, नूरगी टोला, रोला ग्राम, डुमरिया, सहरपुर, गनपुरा, बरसिंगपुर, बेना कुंडी और घुड़नी घाट शामिल हैं।

    पाकुड़ में सात बालू घाटों की नीलामी पूरी, बंसल मोटर ने लगाई 11 करोड़ की सबसे बड़ी बोली, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार क्या बोले… देखें pic.twitter.com/pH2nHL1MqQ

    — Johar Live (@joharliveonweb) September 26, 2025

    प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलेगा हैंडओवर

    खनन विभाग के अनुसार, टेंडर जीतने वाली कंपनी को घाटों का हैंडओवर तुरंत नहीं दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी को पहले सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) और ईसी (एनवायरनमेंट क्लियरेंस) जैसी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इन प्रक्रियाओं के बाद ही एग्रीमेंट साइन कर उन्हें घाटों का संचालन सौंपा जाएगा।

    लोगों को आसानी से मिलेगा बालू

    बालू विक्रेता नियमावली 9 मई 2025 के बाद यह पहली बड़ी नीलामी है। विभाग का कहना है कि अब ठेकेदार के जरिए जिले में बालू की आपूर्ति बेहतर ढंग से हो सकेगी। आम लोगों को पहले की तुलना में आसानी से बालू उपलब्ध होगा और सरकार को भी करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

    Also Read : कोडरमा में खेलो इंडिया और फिट इंडिया का साइक्लोथन… मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चलाई साइकिल

    Auction of seven sand ghats in Pakur completed Bansal Motors placed the highest bid of Rs 11 crore. पाकुड़ में सात बालू घाटों की नीलामी पूरी बंसल मोटर ने लगाई 11 करोड़ की सबसे बड़ी बोली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुटिया का योगदा सत्संग मठ मैदान में अब नहीं होगी पार्किंग, जारी आदेश रद्द
    Next Article पटना में दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर DM ने रद्द‌‍‍ की अफसरों की छुट्टियां

    Related Posts

    झारखंड

    जेपी जनता दल ने रेखा सिंह को बनाया राष्ट्रीय सचिव, बिहार-झारखंड की प्रभारी नियुक्त

    September 26, 2025
    झारखंड

    PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पत्नी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

    September 26, 2025
    जामताड़ा

    पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 205वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, समाज सुधार और शिक्षा पर जोर

    September 26, 2025
    Latest Posts

    जेपी जनता दल ने रेखा सिंह को बनाया राष्ट्रीय सचिव, बिहार-झारखंड की प्रभारी नियुक्त

    September 26, 2025

    PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पत्नी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

    September 26, 2025

    पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 205वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, समाज सुधार और शिक्षा पर जोर

    September 26, 2025

    ट्रेनी ASI अजय कुमार ₹7000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    September 26, 2025

    सोनम वांगचुक गिरफ्तार, लद्दाख हिंसा के लिए माना गया जिम्मेदार

    September 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.