Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 3:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»झारखंड HC का सख्त निर्देश : 2026 तक आयोजित हो जेटेट, तब तक शिक्षक नियुक्ति पर रोक
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड HC का सख्त निर्देश : 2026 तक आयोजित हो जेटेट, तब तक शिक्षक नियुक्ति पर रोक

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिया है कि 2026 तक झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) आयोजित की जाए। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि जब तक जेटेट का आयोजन और परिणाम नहीं आ जाता, तब तक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं होगी।

    9 साल से नहीं हुई जेटेट, कोर्ट नाराज

    जस्टिस आनंद सेन की अदालत में जेटेट में देरी को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने शिक्षा सचिव को हाजिर होने का आदेश दिया था, जो गुरुवार को कोर्ट में उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 2016 के बाद से 9 साल तक जेटेट न होने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि नियमों का पालन जरूरी है और जेटेट शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।

    401 उम्मीदवारों की याचिका

    हरिकेष महतो सहित 401 उम्मीदवारों ने जेटेट को लेकर याचिका दायर की थी। उनके वकील अपराजिता भारद्वाज और कुशाल कुमार ने कोर्ट में दलील दी कि 2016 में जेटेट पास करने वालों की वैधता आजीवन है, लेकिन इसके बाद से परीक्षा ही नहीं हुई। बिना जेटेट के 26,001 प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई, जो गलत है।

    अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन

    याचिकाकर्ताओं ने कहा कि शिक्षक बनने के लिए जेटेट पास करना अनिवार्य है। 9 साल तक परीक्षा न होने से अभ्यर्थी सहायक आचार्य की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, जिससे उनके मौलिक अधिकारों का हनन हुआ। यह संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन है।

    कोर्ट का सवाल : क्यों नहीं हुई परीक्षा?

    कोर्ट ने सरकार से पूछा कि 2016 के बाद जेटेट क्यों नहीं हुआ। याचिकाकर्ताओं ने बताया कि बिना जेटेट के नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करना गलत है। कोर्ट ने सरकार को जल्द से जल्द जेटेट आयोजित करने और तब तक नियुक्तियां रोकने का आदेश दिया।

    Also Read : BREAKING : चाईबासा में 10 नक्सलियों ने DGP अनुराग गुप्ता के समक्ष किया सरेंडर

    Jharkhand High Court issues JTET should be conducted by 2026 Jharkhand High Court issues strict directive Jharkhand High Court issues strict directive: JTET should be conducted by 2026 and teacher recruitment should be stopped till then झारखंड हाईकोर्ट झारखंड हाईकोर्ट : 2026 तक आयोजित हो जेटेट झारखंड हाईकोर्ट का सख्त निर्देश : 2026 तक आयोजित हो जेटेट और तब तक शिक्षक नियुक्ति पर रोक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : चाईबासा में 10 नक्सलियों ने DGP अनुराग गुप्ता के समक्ष किया सरेंडर
    Next Article बोकारो में नमामि गंगे के तहत स्वच्छता अभियान, DC ने दिलाई सफाई की शपथ

    Related Posts

    चाईबासा

    नशे के खिलाफ चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर को रंगेहाथ दबोचा

    November 11, 2025
    झारखंड

    ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ सदर थाना पुलिस की बड़ी सफलता, दो युवक गिरफ्तार

    November 11, 2025
    झारखंड

    पलामू में बालू माफियाओं का दुस्साहस – BDO को रौंदने का प्रयास, FIR दर्ज

    November 11, 2025
    Latest Posts

    नशे के खिलाफ चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर को रंगेहाथ दबोचा

    November 11, 2025

    सीतामढ़ी में JDU उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट पर होगी कार्रवाई… जानें क्यों

    November 11, 2025

    ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ सदर थाना पुलिस की बड़ी सफलता, दो युवक गिरफ्तार

    November 11, 2025

    पलामू में बालू माफियाओं का दुस्साहस – BDO को रौंदने का प्रयास, FIR दर्ज

    November 11, 2025

    हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रंगदारी मांगने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.