Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अनुसूचित जाति के हित में निगम में बड़ा कदम, आयोग ने सुधारों पर लगाई मुहर
    जोहार ब्रेकिंग

    अनुसूचित जाति के हित में निगम में बड़ा कदम, आयोग ने सुधारों पर लगाई मुहर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निगम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लव कुश कुमार की अध्यक्षता में कचहरी स्थित राज्यकीय अतिथिशाला में रांची नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति के कर्मियों और नागरिकों को निगम स्तर पर दी जा रही सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि नगर निगम अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को वेतन के अतिरिक्त EPF, ESIC और सुरक्षा किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। अनुसूचित जाति के नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कर जीवन को सरल बनाया जा रहा है। इसके अलावा DAY-NULM योजना के तहत नागरिकों को ऋण देकर पिंक ऑटो परियोजना, दीदी कैंटीन, सोहराय पेंटिंग और वेंडर मार्केट में स्वरोज़गार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

    वेंडर मार्केट के दुकानदारों की ली जानकारी

    लव कुश कुमार ने महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याओं और वेंडर मार्केट के उद्यमियों से उनके व्यवसाय की स्थिति के बारे में जानकारी ली। लाभुकों ने बताया कि वे अपने व्यवसाय से जीवन-यापन कर रहे हैं और ऋण चुकाने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है। श्री कुमार ने सभी लाभुकों से कहा कि वे अपनी आय का उपयोग बच्चों के उत्तम भोजन और शिक्षा पर प्राथमिकता से करें। उन्होंने पिंक ऑटो परियोजना की विशेष सराहना की।

    आयोग के निर्देश

    लव कुश कुमार ने निगम प्रशासन को तीन मुख्य निर्देश दिए:

    1. महिला उद्यमियों और वेंडर्स के लिए समय-समय पर स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग आयोजित की जाए।
    2. निगम क्षेत्र के उन वार्डों और मोहल्लों में जहाँ अनुसूचित जाति के नागरिक अधिक हैं, वहाँ सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था का आकलन कर शीघ्र सुधार किया जाए।
    3. जिन लाभुकों के आवेदन किसी योजना में अस्वीकृत किए गए हैं, उनकी फाइलों की पुनः जाँच कर उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि सभी योजनाओं और सुविधाओं का उद्देश्य अनुसूचित जाति के नागरिकों और कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार करना और उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

    Also Read : रांची में एथलेटिक्स का महाकुंभ, 12 राज्यों के 650 से ज्यादा खिलाड़ी कर रहे प्रतिभा का प्रदर्शन

    A major step in the interest of Scheduled Castes in the corporation the commission gave green signal to reforms. अनुसूचित जाति के हित में निगम में बड़ा कदम आयोग ने सुधारों पर लगाई हरी झंडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPS शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने संभाला पलामू जोनल आईजी का पदभार, बोले- सभी SP से समन्वय बनाकर होगा काम
    Next Article युवा, महिला, अल्पसंख्यक और बुद्धिजीवी मोर्चा का गठन, झामुमो संगठन को मिले नए चेहरे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.