Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 12:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ट्रेलर और हाइवा की टक्कर, एक की मौ’त, आ’ग से अफरातफरी
    झारखंड

    ट्रेलर और हाइवा की टक्कर, एक की मौ’त, आ’ग से अफरातफरी

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेलर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले में बीती देर रात एक ट्रेलर और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिससे ट्रेलर में फंसे एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। हाइवा का ड्राइवर और खलासी जख्मी हुए हैं। घटना बरकट्ठा में जीटी रोड पर कोनहरा खुर्द के पास से सामने आई है।

     हादसे का कारण और आग की तीव्रता

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर बरही से धनबाद की ओर जा रहा था, जबकि गिट्टी लदा हाइवा बगोदर से बरही की ओर आ रहा था। सड़क निर्माण कार्य के कारण कोनहरा खुर्द के पास दोनों दिशाओं की गाड़ियों को एक ही रोड पर चलाया जा रहा था, जिससे यह टक्कर हुई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसकी लपटें इतनी तेज थीं कि लोग पास नहीं पहुंच सके।

    पुलिस और अग्निशमन दल सक्रिय

    हादसे के बाद जीटी रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

    मृतक की शिनाख्त

    हादसे में ट्रेलर में फंसे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हजारीबाग जिले के बरही निवासी के तौर पर की गई है। बरकट्ठा थानेदार पंकज सिंदूरिया ने मीडिया को बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

    क्षेत्र में दहशत का माहौल

    इस भीषण हादसे के बाद इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल है। पुलिस ने यातायात को बहाल करने और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्यों के दौरान बेहतर यातायात प्रबंधन की मांग की है।

    Also Read : बिहार राज्य महिला आयोग की 24वीं वर्षगांठ आज, CM करेंगे विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन

    A trailer and a heavy vehicle collided in Hazaribagh causing both vehicles to catch fire. causing one death and a fire. A trailer and a heavy vehicle collided in Hazaribagh आग से अफरातफरी एक की मौत हजारीबाग में ट्रेलर और हाइवा की टक्कर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरूस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं
    Next Article iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू, दिल्ली-मुंबई में Apple स्टोर के बाहर लंबी कतारें

    Related Posts

    झारखंड

    इरबा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आ’ग… देखें वीडियो

    September 19, 2025
    झारखंड

    झारभूमि पोर्टल 19 से 25 सितंबर तक रहेगा बंद, नागरिक सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित

    September 19, 2025
    कोडरमा

    NH पर नाले में मिला अधेड़ व्यक्ति का श’व, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    September 19, 2025
    Latest Posts

    पटना मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं बहाल

    September 19, 2025

    इरबा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आ’ग… देखें वीडियो

    September 19, 2025

    गयाजी के दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

    September 19, 2025

    झारभूमि पोर्टल 19 से 25 सितंबर तक रहेगा बंद, नागरिक सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित

    September 19, 2025

    NH पर नाले में मिला अधेड़ व्यक्ति का श’व, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    September 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.