
Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जैप-6 के जवान आलोक कुमार (37) की घर में सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई। रात में आलोक अपने घर की सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे जोर से नीचे गिर पड़े। उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ये घटना बीती रात की है।
परिजनों ने बताया कि आलोक पूरी तरह स्वस्थ थे और रोज की तरह सामान्य कार्य कर रहे थे। जवान के मामा राकेश कुमार ने बताया कि छत से कपड़े उतारते समय रस्सी गले में फंस गई और उसी दौरान वे सीढ़ी से गिर गए। हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड आर्म्ड पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथी जवानों ने आलोक को एक ईमानदार और मिलनसार व्यक्ति बताया। उनकी असमय मृत्यु को बल के लिए अपूरणीय क्षति माना गया है। गुरुवार को परिवार की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Also read:डायन बिसाही का आरोप में भाई ने भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला…