Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 10:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बारिश के आसार
    झारखंड

    झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बारिश के आसार

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में तेज गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

    रांची और जमशेदपुर का तापमान

    बुधवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री रहा।

    तेज हवाएं और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में राज्य के उत्तर-पूर्वी और उत्तरी-मध्य भागों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    22 सितंबर से मौसम हो सकता है शुष्क

    मौसम विभाग के मुताबिक 19 और 20 सितंबर को भी राज्य के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। हालांकि 22 सितंबर के बाद मौसम के शुष्क होने के आसार हैं। फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बने ऊपरी वायु चक्रवात का असर झारखंड पर भी पड़ सकता है।

    तापमान का हाल

    राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

    • दुमका, गोड्डा और पाकुड़ : तापमान 33-34 डिग्री तक
    • साहिबगंज और जामताड़ा : 32-33 डिग्री
    • चतरा, गढ़वा और पलामू : 33 डिग्री
    • रांची और खूंटी : 29 डिग्री के आसपास
    • हजारीबाग और बोकारो : 30 से 32 डिग्री
    • पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा : 33 डिग्री तक

    बारिश के आंकड़े : सामान्य से 20% अधिक

    1 जून से 17 सितंबर तक झारखंड में औसतन 1119.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 935.3 मिमी से करीब 20% अधिक है।

    • पूर्वी सिंहभूम : सबसे ज्यादा 1581.4 मिमी बारिश (58% अधिक)
    • रांची : 1419.3 मिमी (49% अधिक)
    • सरायकेला-खरसावां : 1402.3 मिमी (51% अधिक)
    • धनबाद : 1298.6 मिमी (34% अधिक)

    वहीं कुछ जिलों में कम बारिश हुई :

    • पाकुड़ : 795.6 मिमी (24% कम)
    • गोड्डा : 734.5 मिमी (10% कम)
    • देवघर : 762.4 मिमी (13% कम)

    बाकी जिलों में बारिश सामान्य या सामान्य से थोड़ी अधिक रही है।

    Also Read : झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    rain is expected in the next two days. Weather is changing in Jharkhand अगले दो दिन बारिश के आसार झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 18 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, चमोली में 12 मकान ध्वस्त, 8 लोग लापता

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025
    झारखंड

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025
    Latest Posts

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर वोट डालने से रोक, NID ‘लॉक’

    September 18, 2025

    इस साल कलश स्थापना कब, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

    September 18, 2025

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी, फेड की ब्याज दर कटौती से मिला समर्थन

    September 18, 2025

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.