
New Delhi : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर के 1180 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
असिस्टेंट टीचर (डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन) | 1055 |
असिस्टेंट टीचर (नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) | 125 |
शैक्षणिक योग्यता
- 12वीं पास (50% अंकों के साथ)
- D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन)
- वैध CTET सर्टिफिकेट होना जरूरी
आयु सीमा
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- जनरल कैटेगरी: ₹100
- महिला/SC/ST/दिव्यांग: निःशुल्क
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
वेतनमान
₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह (लेवल-6 पे स्केल के अनुसार)
कैसे करें आवेदन
- DSSSB की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं।
- Advt. 6/2024 पर क्लिक करें।
- Apply Online पर जाएं।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस भरें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Also Read : पीएम मोदी के जन्मदिन पर गया में विशेष पूजा, भाजपा नेताओं ने की दीर्घायु की कामना