Ranchi : राजधानी का मोरहाबादी मैदान रांचीवासियों की भीड़ से भरा है। दरअसल यहां पर जेसीआई द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव 2025 का आयोजन हो रहा है। झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को बहुचर्चित एक्सपो उत्सव का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि जेसीआई एक्सपो के माध्यम से अर्थ वयवस्था को एक नई गति मिलेगी। जेसीआई रांची की सराहना करते हुए कहा की ऐसा भव्य आयोजन से रांची और झारखंड की गरिमा को चार चांद लगेगा। उन्हें एक्सपो आकर ऐसी अनुभूति हुई जैसे विदेश में किसी कार्यक्रम में शरीक हुए हो। उन्होंने जेसीआइ को एक्सपो उत्सव के भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व जेसी ऋषभ जैन ने मंच संभालते हुए झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद का स्वागत किया और जेसीआई से रूबरू कराया। वहीं, अध्यक्ष प्रतीक जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक्सपो उत्सव का रांचीवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मौसम की नजाकत को देखते हुए एक्सपो उत्सव का बिगुल बजाया और शुभारंभ का घोषणा की। इसके बाद एक्सपो चीफ सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया की इस वर्ष एक्सपो में लोकल स्टॉल को बढ़ावा दिया गया है। स्टार्टअप जोन में नए बिजनेसमैन और उनके बिजनेस को बढ़ावा मिले इसलिए रियायती दरों पर उन्हें जगह उपलब्ध कराया गया है। एक्स्पो में पिंक हैंगर, एग्जीबिटर हैंगर, फनगोला, फूड कोर्ट, अर्बन जोन, ऑटो जोन, कंज्यूमर हैंगर आकर्षण हैं। मैदान के बीचों बीच आती सुंदर सजावट गांव और हाट बाजार को दर्शाती है। इस मौके पर शहर के अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष और सचिव, जेसीआई के सदस्य, एक्सपो उत्सव के स्पॉन्सर्स व पार्टनर्स मौजूद थे।
9 हैंगर में 400 से अधिक स्टॉल लगे
एक्सपो उत्सव मेला में रांचीवासियों को एक छत के नीचे हर चीजें आसानी से मिल रही है। एक्सपो उत्सव 16 सितंबर से 22 सितंबर तक मोरहाबादी में लगा है। 9 हैंगर में 400 से अधिक स्टॉल लगे है। देश और विदेश से आए सभी स्टॉल सज धज के तैयार है।
Also Read : CM ने खूंटी में बार भवन का किया शिलान्यास, तीन वर्षों में सभी जिलों में निर्माण का लक्ष्य