Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 12:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची नगर निगम ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, भूमि नामांतरण भी किया
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, भूमि नामांतरण भी किया

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची नगर निगम ने सोमवार को अपने 46वें स्थापना दिवस को मुख्यालय के आठवें तल पर हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। समारोह का शुभारंभ महिला कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर प्रशासक महोदय की पहल पर पांच लाभुकों को पारिवारिक पेंशन और पांच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। इससे कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान नाट्यशाला ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों में “नशा मुक्त भारत” और “पलायन के विरुद्ध” जैसे सामाजिक मुद्दों को उजागर किया गया। दर्शकों ने इन नाटकों की काफी सराहना की।

    प्रशासक ने निगम परिवार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि नगर विकास और नागरिक सेवाओं में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है। इसके अलावा निगम कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित प्रीतिभोज में सभी कर्मचारियों ने पारस्परिक सौहार्द और एकता का परिचय दिया।

    नगर निगम की निजी भूमि का नामांतरण

    स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम ने अपनी निजी भूमि के नामांतरण (Mutation) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता अपर प्रशासक श्री संजय कुमार ने की। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि रांची नगर निगम क्षेत्र में स्थित म्युनिसिपल लैंड की सटीक जानकारी होना आवश्यक है। भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने से पहले भूमि की प्रकृति और खसरा-खतियान का सही नामांतरण करना अनिवार्य है।

    बैठक में उप प्रशासक रविंद्र कुमार, श्री गौतम प्रसाद साहू, सभी सहायक प्रशासक, विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक के माध्यम से नगर निगम ने भूमि संबंधी अभिलेखों को अद्यतन और पारदर्शी बनाने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।

    Also Read : जेल में एचआईवी पॉजिटिव कैदी मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, दिया यह आदेश

    also did land transfer Ranchi Municipal Corporation celebrated its 46th foundation day भूमि नामांतरण भी किया रांची नगर निगम ने मनाया 46वां स्थापना दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल में एचआईवी पॉजिटिव कैदी मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, दिया यह आदेश
    Next Article सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या पर आक्रोश, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाला-सालुका मार्ग जाम…

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025
    झारखंड

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025

    पैर नहीं छूने पर 31 छात्रों को पीटने के आरोप में सहायक शिक्षिका निलंबित

    September 15, 2025

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025

    सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या पर आक्रोश, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाला-सालुका मार्ग जाम…

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.