Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची, सरायकेला खरसावां और धनबाद में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई। धनबाद में सबसे ज्यादा 86 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची में सुबह से बादल छाए रहे, दोपहर में तेज धूप निकली, लेकिन शाम होते ही वज्रपात के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और वज्रपात के दौरान घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी थी।
तीन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही वज्रपात का भी खतरा है। लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।
प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता (AQI)
- रांची : अधिकतम 29°C, न्यूनतम 22°C, AQI 76
- जमशेदपुर : अधिकतम 33°C, न्यूनतम 24°C, AQI 80
- धनबाद : अधिकतम 32°C, न्यूनतम 24°C, AQI 72
- बोकारो : अधिकतम 32°C, न्यूनतम 24°C, AQI 70
(नोट : ये आंकड़े गुरुवार, 11 सितंबर 2025 के हैं)
मॉनसून ट्रफ दक्षिणी जिलों में सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ अब रांची से हटकर दक्षिणी जिलों, खासकर पूर्वी सिंहभूम की ओर बढ़ गया है। इस वजह से इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मॉनसून का यह दौर दक्षिणी जिलों में अधिक सक्रिय रहेगा। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Also Read : झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत