Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत
    झारखंड

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad: धनबाद जिले के झरिया स्थित लोदना 8 नंबर इलाके में बीसीसीएल का पुराना और जर्जर आवास लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। बताया गया कि यह आवास काफी समय से खाली पड़ा था।

    बारिश से बचने के लिए इसके भीतर गए सात लोग दब गए। जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुटे और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    मलबे से सात लोगों को निकाला गया

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय लाल बाबा नामक व्यक्ति पुराने ईंट निकालने का काम कर रहा था। इसी बीच बारिश तेज होने पर कुछ लोग और बच्चे वहां चले गए। अचानक मलबा गिरा और सभी लोग दब गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोग और प्रशासन हरकत में आया। जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू अभियान के बाद सातों लोगों को बाहर निकाला गया।

    इनमें चिराग गोपाल और सुषमा समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    बीसीसीएल पर गंभीर आरोप

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बीसीसीएल प्रबंधन को लेकर आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि कंपनी की लापरवाही से यह त्रासदी हुई। वर्षों से खाली पड़े जर्जर आवास को तोड़ा नहीं गया था, जबकि बार-बार इसकी शिकायत की गई थी।

    अगर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो मासूमों की जान नहीं जाती। स्थानीय निवासियों ने कहा कि बीसीसीएल की अनदेखी ने लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी है और ऐसी लापरवाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    विधायक ने लिया जायजा, कार्रवाई की मांग

    घटना की जानकारी मिलते ही झरिया की विधायक रागिनी सिंह अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। उन्होंने प्रशासन और बीसीसीएल से इस घटना की पूरी जिम्मेदारी तय करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

    इधर, स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जर्जर आवासों को ध्वस्त करने की कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे। प्रशासन ने हालात नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है और घायलों के इलाज की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 11 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.