Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 1:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»डायवर्सन बहा तो बह गई कार, परिवहन कार्यालय के 5 कर्मी थे सवार
    जामताड़ा

    डायवर्सन बहा तो बह गई कार, परिवहन कार्यालय के 5 कर्मी थे सवार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2025Updated:September 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : देर रात को जामताड़ा परिवहन कार्यालय के पांच कर्मी खाना खाकर लौटते हुए हादसे का शिकार हो गए। मंगलवार देर शाम को आई मूसलाधार बारिश के बाद थाना क्षेत्र के दक्षिण बहाल जड़िया में पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद बनाया गया डायवर्सन पानी में बह गया। इसी समय एक वेगनर कार डायवर्सन से गुजर रहा था जो इस बहाव में फंस गया तथा डायवर्सन के साथ ही बह गया। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें से चार लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई । जबकि एक व्यक्ति लापता है। पुलिस लापता व्यक्ति के खोज में जुट गई है।
    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दक्षिण बहाल जड़िया में ग्रामीणों के द्वारा डायवर्सन पूल का निर्माण किया गया था।

    जो मंगलवार के देर रात को तेज पानी के वहाब के कारण बह गया। रात करीब 12 बजे के वक्त डीटीओ कार्यालय के पांच स्टाफ कार से जोड़ियां पार कर रहे थे। उसी दौरान अचानक जोड़ियां में तेज पानी का वहाब आ गया। जिससे डायवर्सन टूट गया। डायवर्सन टूटने के कारण कार तेज पानी के वहाब में बह गया। कार से किसी तरह लोग बाहर निकले। जिसमें से चार लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई। जबकि एक व्यक्ति जिसका नाम दीपू सिंह बताया जा रहा है। वह तेज पानी के बहाव में बह गया जो लापता है। दीपू सिंह चतरा का रहने वाला बताया जा गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। वहीं लापता व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।

    बताया जा रहा है कि पांचो स्टाफ डीटीओ कार्यालय के थे। रात भर पुलिस काफी खोजबीन की लेकिन लापता व्यक्ति नहीं मिला। सूचना पाकर सुबह आसपास गांव के सैकड़ो लोग जोड़ियां किनारे पहुंच गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद डूबे हुए कार को जोड़ियां से बाहर निकाला।

    बता दें कि बीते 17 जुलाई को लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जामताड़ा का लाइफ लाइन दक्षिण बहाल का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण हजारों वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक प्रभाव शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर पड़ा है। इस पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग जतायत करते थे। क्षतिग्रस्त पुल को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से नए पुल निर्माण के लिए और तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के लिए गुहार लगाई थी। प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही डायवर्सन एप्रोच रोड का निर्माण कर दिया जाएगा। महीने बीत जाने के बाद भी जब डायवर्सन का निर्माण नहीं किया गया तब ग्रामीणों ने अपने सहयोग से काफी संघर्ष से डायवर्सन का निर्माण किया था। डायवर्सन निर्माण के बाद दोपहिया और चार पहिया वाहनों का परिचालन शुरू हो गया था। मंगलवार देर शाम को अचानक तेज बारिश हुई जिसकी वजह से जोड़ियां में तेज पानी का वह आ गया।और डायवर्सन टूट गया ।

    फिर से क्षेत्र के लोगों की संकट मैं पड़ गए अब क्षेत्र के लोगों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल जाने के लिए 15 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ेगा। जो लोग मात्रा 1 से 2 किलोमीटर की दूरी तय कर स्कूल, कॉलेज और अस्पताल पहुंचते थे। अब छात्र-छात्राओं और मरीजों को 15 किलोमीटर की दूरी तय कर अस्पताल और स्कूल ,कॉलेज जाना होगा।

    Also read: झामुमो विधायक रामसूर्या मुंडा की तबीयत बिगड़ी, ऑपरेशन की सलाह

    Jamtara Jamtara News News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार और केमिकल बरामद
    Next Article जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बर्मामाइंस में स्कूल वैन दीवार से टकराई, कई बच्चे घायल…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.