Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Sep, 2025 ♦ 11:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»चाकुलिया में तैयार हुआ झारखंड का सबसे बड़ा इकोलॉजिकल पार्क, अक्टूबर में सीएम करेंगे उद्घाटन
    जमशेदपुर

    चाकुलिया में तैयार हुआ झारखंड का सबसे बड़ा इकोलॉजिकल पार्क, अक्टूबर में सीएम करेंगे उद्घाटन

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाकुलिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर अब पर्यटन मानचित्र पर नई चमक बिखेरने जा रहा है। चाकुलिया प्रखंड के अमलागोड़ा रोड स्थित 78 हेक्टेयर (लगभग 195 एकड़) में फैला विशाल इकोलॉजिकल पार्क बनकर तैयार हो गया है। यह राज्य का सबसे बड़ा पार्क होगा, जिसका उद्घाटन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करने वाले हैं। यह पार्क अपनी भव्यता और विविधताओं के कारण झारखंड ही नहीं, बल्कि ओडिशा, बंगाल और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इतनी बड़ी परिधि और आधुनिक सुविधाओं वाला पार्क इन राज्यों में और कहीं नहीं है। पार्क का निर्माण कार्य चाकुलिया के रेंजर दिग्विजय सिंह की देखरेख में हुआ है और इसे बेहद कम समय में तैयार किया गया। इस परियोजना पर लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत आई है।

    पार्क में पर्यटकों के मनोरंजन और सुकून के लिए कई विशेष आकर्षण बनाए गए हैं। इसमें चार प्रकार के म्यूजिकल फव्वारे, बोटिंग क्लब, तैराकी की सुविधा, नवग्रह पार्क, विशाल कैंटीन, कम्युनिटी हॉल, कैक्टस गार्डन, रोज गार्डन, औषधीय पौधों का उद्यान, सफेद और लाल चंदन का वन, शिव कुंड, प्राचीन मूर्तियां, चिल्ड्रन पार्क और सीनियर सिटीजन जोन शामिल हैं। पर्यटकों की रुकने और आराम की सुविधा के लिए रेस्ट हाउस भी बनाया गया है।

    वन विभाग के सचिव, पीसीसीएफ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पार्क का निरीक्षण कर इसकी सराहना कर चुके हैं। रेंजर दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस को बताया कि यह पार्क न केवल मनोरंजन और रोमांच का केंद्र होगा बल्कि पर्यावरण शिक्षा और धार्मिक महत्व का संगम भी बनेगा। उनकी मानें तो “जो भी पर्यटक यहां आएंगे, वे हरियाली और आधुनिक सुविधाओं से सजे इस पार्क की चकाचौंध देखकर तनाव भूल जाएंगे और प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे।

    भौगोलिक दृष्टि से चाकुलिया की स्थिति भी इस पार्क को विशेष बनाती है, क्योंकि यह क्षेत्र बंगाल और ओडिशा की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में यहां तीनों राज्यों से पर्यटकों के हर मौसम में आने की संभावना है। आने वाले दिनों में यह पार्क न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगा।

    Also Read : BREAKING : बोकारो में रेलवे साइडिंग पर अंधाधुंध फा’यरिंग, एक को लगी गो’ली

    CM will inaugurate it in October Jharkhand's largest ecological park is ready in Chakulia अक्टूबर में सीएम करेंगे उद्घाटन चाकुलिया में तैयार हुआ झारखंड का सबसे बड़ा इकोलॉजिकल पार्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : बोकारो में रेलवे साइडिंग पर अंधाधुंध फा’यरिंग, एक को लगी गो’ली
    Next Article झारखंड में ट्रांसजेंडरों की होगी राज्यव्यापी गिनती, मुख्य सचिव ने दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025
    गिरिडीह

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025
    Latest Posts

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025

    BREAKING : सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के 17वें उपराष्ट्रपति, 452 मिले वोट

    September 9, 2025

    अंगरक्षक दुर्व्यवहार मामले में दोष साबित हुआ तो ले लेंगे राजनीति से संन्यास : केएन त्रिपाठी

    September 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.