Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 11:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, तीन दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, तीन दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम फिर करवट लेने वाला है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी हो सकती है।

    10 सितंबर तक बारिश का दौर

    मौसम विभाग ने बताया कि 10 सितंबर तक झारखंड के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 7 और 8 सितंबर को कई जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि 9 और 10 सितंबर को भी यह सिलसिला जारी रहेगा। 11 और 12 सितंबर को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश से किसानों को फायदा होगा, क्योंकि खेतों में नमी बनी रहेगी। साथ ही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

    आंधी-तूफान का अलर्ट

    8 सितंबर तक कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों या कच्चे मकानों के पास न खड़े होने की सलाह दी है। हालांकि, 9 से 12 सितंबर तक कोई विशेष चेतावनी नहीं जारी की गई है।

    शनिवार को रांची में हल्की बारिश

    शनिवार देर शाम रांची में हल्की बारिश हुई, जिसमें 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश कम होने से तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री (सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा), जमशेदपुर में 36.6 डिग्री और बोकारो में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान मांडु में 38.8 डिग्री और सबसे ज्यादा बारिश 25.4 मिमी भी यहीं दर्ज हुई।

    तापमान का हाल

    बीते 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री रहा। जमशेदपुर में अधिकतम 33.4 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और आंधी के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

    Also Read : पलामू में माँ ने भूख की खातिर 50 हजार में बेचा बच्चा, अब मामला आया सामने तो…

    alert of rain and storm for three days in Jharkhand Weather will change again in Jharkhand झारखंड में तीन दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट झारखंड में फिर बदलेगा मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में माँ ने भूख की खातिर 50 हजार में बेचा बच्चा, अब मामला आया सामने तो…
    Next Article INDI गठबंधन सिर्फ भारत की आत्मा पर वार कर रहा है : डिप्टी CM सम्राट चौधरी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मशहूर एड गुरु पीयूष पांडेय का निधन, PM मोदी तक के लिए दे चुके नारा

    October 24, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव 2025 : हम पार्टी ने 11 नेताओं को निकाला, 6 साल की सदस्यता रद्द

    October 24, 2025
    झारखंड

    रांची में आज से शुरू होगा चौथा साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

    October 24, 2025
    Latest Posts

    मशहूर एड गुरु पीयूष पांडेय का निधन, PM मोदी तक के लिए दे चुके नारा

    October 24, 2025

    बच्चों की संपत्ति पर नहीं चलेगा माता-पिता का एकतरफा फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय

    October 24, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : हम पार्टी ने 11 नेताओं को निकाला, 6 साल की सदस्यता रद्द

    October 24, 2025

    रांची में आज से शुरू होगा चौथा साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

    October 24, 2025

    प्रभास के बर्थडे पर ‘स्पिरिट’ से बड़ा सरप्राइज… जानिए क्या

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.