Bokaro (Manoj Sharma) : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान, जस्टिस आनंदा सेन और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बोकारो में नवनिर्मित श्रम न्यायालय का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, बोकारो DC अजय नाथ झा और SP हरविंदर सिंह मौजूद रहे।
न्याय सदन में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य न्यायाधीश और दोनों हाईकोर्ट जजों ने रक्तदान किया। इसके बाद बोकारो बार एसोसिएशन द्वारा स्थापित ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायपालिका में केस निपटाना और न्याय करना दो अलग-अलग चीजें हैं।
जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पेपर का संबंध पेड़ों और पर्यावरण से है। इसके लिए उन्होंने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब दस्तावेजों में पेपर के दोनों तरफ टाइपिंग होगी। इससे पेपर की बचत होगी और पेड़ों का संरक्षण होगा। उन्होंने कहा, “हम सभी की जिम्मेदारी है कि पेड़ बचाएं और धरती को हरा-भरा रखें।”
Also read : अपनी थाली की रोटी को बनाएं पोषण से भरपूर, बस करें ये पांच काम
Also read : 30 लाख लूटकांड में रेस हुई जमशेदपुर पुलिस, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू