Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद के BCCL लैंडस्लाइड में 5 की मौ’त, रेस्क्यू कार्य जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद के BCCL लैंडस्लाइड में 5 की मौ’त, रेस्क्यू कार्य जारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2025Updated:September 6, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BCCL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झारखंड के कतरास एरिया के कांटापहाड़ी में हुए हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों की शिनाख्त मृतकों की शिनाख्त स्वरूप गोप (28), अमन कुमार सिंह (28), राहुल कुमार और चालक गया प्रसाद के तौर पर की गई है। एक अन्य शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह हादसा बीते शुक्रवार को BCCL यानी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के तहत अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की आउटसोर्सिंग परियोजना में ओबी डंप में भू-स्खलन और कोयले की चाल धंसने से हुआ था।

    आधा दर्जन घर हो गये थे जमींदोज

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांटापहाड़ी क्षेत्र कोलियरियों से भरा है, जहां भूमिगत आग और अवैध खनन के कारण जमीन खोखली हो चुकी है। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे 30-35 मजदूर अवैध खनन के लिए एक चाल में घुसे थे। तभी चाल अचानक धंस गई, जिससे कई मजदूर फंस गए। कुछ ही मिनट बाद मुंडा धौड़ा में तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई, जिससे आधा दर्जन घर जमींदोज हो गए। वहां फंसे 7-8 लोगों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया।

    इसके बाद, धौड़ा के पास आउटसोर्सिंग पैच का ओबी डंप खिसकने लगा। सुबह 11 बजे एक सर्विस वैन परियोजना में जा रही थी। उस वैन में चालक समेत 7 लोग सवार थे। एक बड़ी चट्टान वैन से टकरा गई, जिससे वैन कई बार पलटते हुए करीब 400 फीट गहरी खाई में पानी के अंदर गिर गई। सवार लोग बाहर गिर गए, जबकि दो लोग चट्टानों के बीच फंस गए। वैन के परखच्चे उड़ गए और उसका इंजन व अन्य सामान पानी में डूब गया।

    रेस्क्यू में मुश्किलें

    हादसे के बाद BCCL का बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन भू-स्खलन से हॉल रोड बंद होने के कारण रेस्क्यू में भारी परेशानी हुई। शुक्रवार रात अंधेरा होने पर बचाव कार्य रोक दिया गया, जो शनिवार सुबह फिर शुरू हुआ। बीते देर शाम तक 4 शव निकाले जा चुके थे, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

    ग्रामीणों में आक्रोश

    हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और BCCL अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। गोविंदपुर एरिया के जीएम केके सिंह को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। उन्हें पुलिस ने सुरक्षित निकाला। लोग दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी मौके से गायब रहे।

    पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

    कतरास, तेतुलमारी, अंगारपथरा, बरोरा, सोनारडीह और मधुबन थानों की पुलिस और सीआईएसएफ की टीमें मौके पर तैनात की गईं। BCCL के एरिया 4 के जीएम राजकुमार अग्रवाल, बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू और सांसद ढुलू महतो ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

    Also Read : धनबाद : BCCL एरिया 4 में लैंडस्लाइड, सर्विस वैन 400 फीट गहरी खाई में गिरी

    5 dead in BCCL landslide in Dhanbad Horrific accident in Jharkhand's Katras: 5 killed due to landslide and mine collapse rescue operation underway rescue operations underway झारखंड के कतरास में भीषण हादसा : भू-स्खलन और चाल धंसने से 5 की मौत धनबाद के BCCL लैंडस्लाइड में 5 की मौ'त रेस्क्यू कार्य जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-अमेरिका संबंधों पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, ट्रंप के बयान को सराहा
    Next Article रांची रेलवे स्टेशन पर जेबकतरे को RPF ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.