Jamtara: कुंडहित प्रखंड के पालाजुडी गांव में पति-पत्नी के बीच जरा सी अनबन होने पर पति द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद परिजनों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित में भर्ती कराया। जहां आयुष डॉक्टर ओम प्रकाश यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा हेतु उच्चतर संस्थान रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कुंडहित प्रखंड के पालाजुडी निवासी काजल बागती ने गुरुवार दोपहर को पत्नी के साथ मामुली झगड़ा होने पर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद जब काजल की तबीयत बिगड़ीने लगी तब परिजनों और आसपास के लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित इलाज हेतु लाया गया। आयुष डॉक्टर ओम प्रकाश द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु उच्चतर संस्थान रेफर कर दिया गया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीज का हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि पति पत्नी के बीच मामूली अनबन के कारण काजल ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। प्राथमिक इलाज के बाद खतरे से बाहर है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कुंडहित पुलिस ने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।
पत्नी से मामूली झगड़े के बाद पति ने खाया जहर, इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleगिरिडीह में मिलाद उन नबी त्योहार के अवसर पर फ्लैग मार्च…
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

