Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रिनपास के 100 साल पूरे : रांची में तीन दिवसीय शताब्दी समारोह शुरू, CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन
    झारखंड

    रिनपास के 100 साल पूरे : रांची में तीन दिवसीय शताब्दी समारोह शुरू, CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिनपास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के रांची में कांके स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज़ (रिनपास) ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर 4 सितंबर से रिनपास परिसर में जे.ई. धुंजीभॉय अकादमिक एंड रिसर्च सेंटर में तीन दिवसीय शताब्दी समारोह की शुरुआत हुई। समारोह का उद्घाटन CM हेमंत सोरेन ने किया।

    मुख्यमंत्री ने की सराहना

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रांची स्थित रिनपास के शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर यहां के प्रबंधन, फैकल्टीज, छात्र-छात्राओं और कर्मियों को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। देश के आजाद होने से पहले से यह संस्था आम लोगों की सेवा में समर्पित रही है। रिनपास को लेकर बहुत कम लोग इस बात के लिए तैयार होते होंगे कि उन्हें यहां आने की जरूरत पड़े। 1925 में मानव मनःस्थिति की क्या स्थिति रहती होगी मुझे पता नहीं, लेकिन वर्तमान में मानव मनःस्थिति जरूर परेशान करने वाली है। जिन लोगों ने आज से 100 वर्ष पहले ऐसे संस्थान की परिकल्पना की होगी, उनकी सोच बहुत दूर की रही होगी। और मुझे लगता है कि आने वाले समय में ऐसे संस्थानों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने जा रही है। आने वाले समय में रिनपास के क्षेत्र में बृहद समीक्षा की जाएगी, और यहां क्या-क्या चीज बेहतर की जा सकती है उस पर काम किया जाएगा। मुझे बताया गया कि यहां 50 बच्चों का हर साल शैक्षणिक एडमिशन होना होता है, जिस पर समस्या आ रही है, इस पर हम कार्य करेंगे। आप लोगों को आश्वस्त करते हैं कि बहुत जल्द रिनपास को बदलते हुए हम सभी लोग देखेंगे। सभी को आज के इस अवसर पर पुनः बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”

    रांची स्थित रिनपास के शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर यहां के प्रबंधन, फैकल्टीज, छात्र-छात्राओं और कर्मियों को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। देश के आजाद होने से पहले से यह संस्था आम लोगों की सेवा में समर्पित रही है।
    रिनपास को लेकर बहुत कम लोग इस बात के लिए तैयार होते… pic.twitter.com/dJyo5OFEz6

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 4, 2025

    समारोह में स्वास्थ्य पर चर्चा

    राज्य सरकार और रिनपास प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस समारोह में स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। समारोह में चिकित्सा विशेषज्ञ, शोधकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह आयोजन 6 सितंबर तक चलेगा, जिसमें शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    रिनपास

    Also read : दिल्ली-एनसीआर में बारिश और बाढ़ से हाहाकार : यमुना उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    100 years of Rinpas completed: Three-day centenary celebrations begin in Ranchi CM Hemant Soren inaugurates Rinpas CM हेमंत सोरेन ने रिनपास का किया उद्घाटन program organized on completion of 100 years of Rinpas Rinpas completes its 100 years रिनपास के 100 साल पूरे : रांची में तीन दिवसीय शताब्दी समारोह शुरू रिनपास के 100 साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन रिनपास ने पूरे किए अपने 100 साल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ पूजा के बाद बिहार में बज सकता है चुनावी बिगुल, 30 सितंबर तक जारी होगी नई वोटर लिस्ट…
    Next Article जमशेदपुर पुलिस हाईस्पीड बाइकों से हुई हाईटेक, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशा, साइबर ठगी और सड़क हादसों से बचने का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

    June 15, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    June 15, 2026
    Latest Posts

    नशा, साइबर ठगी और सड़क हादसों से बचने का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

    June 15, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

    June 15, 2026

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    June 15, 2026

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.