Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेटे सोमेश को मिला JMM का टिकट, संभालेंगे पिता का पद…
    झारखंड

    स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेटे सोमेश को मिला JMM का टिकट, संभालेंगे पिता का पद…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झामुमो मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। पार्टी ने उनके बड़े बेटे सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। विधानसभा समिति ने सर्वसम्मति से उनके नाम को मंजूरी देते हुए प्रस्ताव पार्टी आलाकमान को भेज दिया है।

    पिता के निधन के बाद सोमेश ने जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि कम समय में ही उनके पिता ने घाटशिला में कार्य और समर्पण के बल पर एक अलग पहचान बनाई थी। अब उनकी कोशिश होगी कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझकर उनका समाधान किया जाए।

    सोशल मीडिया पर सोमेश ने पिता को नमन किया, मां का आशीर्वाद लिया और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को प्रणाम कर अपने चुनावी सफर की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति किसी को सिखाई नहीं जाती, बल्कि परिस्थितियां ही इंसान को आगे बढ़ाती हैं।

    पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से सोमेश की जीत तय होगी। उन्होंने कहा कि जनता का जो समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि झामुमो की जीत लगभग निश्चित है।

    झारखंड की राजनीति में यह परंपरा रही है कि किसी विधायक या मंत्री के निधन के बाद उनके परिवार के किसी सदस्य को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। उदाहरण के तौर पर मंत्री जगन्नाथ महतो की जगह उनकी पत्नी बेबी देवी को और हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके बेटे हाफिजुल हसन को मंत्री पद दिया गया था।

    अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या पार्टी आलाकमान सोमेश सोरेन को केवल उम्मीदवार ही नहीं बल्कि भविष्य में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंपेगा।

    bypoll candidate East Singhbhum Ghatshila by-election Jharkhand Assembly Jharkhand Politics Jmm Political Legacy Ramdas Soren Shibu soren Somesh Soren
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी के खिलाफ F.I.R दर्ज, पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी से की थी शिकायत
    Next Article रांची से हथियार सप्लाई करने पहुंचा कुल्हुड्डू जंगल, खूंटी पुलिस ने दबोचा तीन तस्कर को…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.