Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 2:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी के खिलाफ F.I.R दर्ज, पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी से की थी शिकायत
    झारखंड

    पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी के खिलाफ F.I.R दर्ज, पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी से की थी शिकायत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    केएन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पलामू में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर मेदिनीगर टाउन थाना में हुई है। जिसमें एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज हुई है। पूरे मामले की जांच दारोगा रैंक के पुलिस अधिकारी को बनाया गया है। मेदिनीनगर टाउन थाना के प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने एफआईआर की पुष्टि की है। मालूम हो कि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर अपने अंगरक्षक से दुर्व्यवहार और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।

    पुलिस को दिए आवेदन में क्या लिखा है बॉडीगार्ड ने

    पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के दोनों बॉडीगार्ड ने पुलिस को लिखे आवेदन में कहा कि मंगलवार को पूर्व मंत्री डालटनगंज से लातेहार के लिए रवाना हुए थे। लातेहार की जुबली चौक पर जाम लगा हुआ था। जिसे पूर्व मंत्री ने हटाने का आदेश दिया था। जाम हटाने के क्रम में कुछ देर बाद पूर्व मंत्री उनके पास पहुंचे और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद में दोनों लातेहार थाने में चले गए। जहां लातेहार एसडीपीओ की मौजूदगी में अल्कोहल टेस्ट भी किया गया। दोनों जवान बुधवार को मेदिनीनगर टाउन थाना पहुंचे और एफआईआर के लिए आवेदन दिया।

    झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने डीजीपी को लिखा पत्र

    पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के बॉडीगार्ड मामले में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने डीजीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की टीम बुधवार को पलामू पहुंची थी और दोनों बॉडीगार्ड से बातचीत की। इसके बाद झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने मीडिया से कहा कि झारखंड की घटना निंदनीय है। मामले में गृह सचिव डीजीपी और वरीय अधिकारियों को अवगत करवाया है। इसी कड़ी में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। आरोपी को बचाने वालों के खिलाफ भी झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन आंदोलन करेगा।

    Also Read : 6 साल की मासूम के अपहरण की कोशिश, मुठभेड़ में किडनैपर घायल 

    FIR filed against former Rural Development Minister KN Tripathi Police Association had complained to DGP पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी से की थी शिकायत पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी के खिलाफ F.I.R दर्ज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखाना खाते वक्त ढही दीवार, दबकर मर गया घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य
    Next Article स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेटे सोमेश को मिला JMM का टिकट, संभालेंगे पिता का पद…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.