Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»घरों में सेंधमारी कर जेवरात को खपाता था बिहार में, रांची पुलिस ने पकड़ा 2 शातिर चोर को
    झारखंड

    घरों में सेंधमारी कर जेवरात को खपाता था बिहार में, रांची पुलिस ने पकड़ा 2 शातिर चोर को

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2025Updated:September 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: राजधानी में विभिन्न इलाकों में खाली घरों में दिनदहाड़े सेंधमारी कर जेवरात को बिहार खपाने वाले गिरोह के दो शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में सन्नी कुमार साहु और आलोक कुमार सिंह शामिल है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के आदेश पर गठित टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है। दोनों सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इनकी गिरफ्तारी से रांची पुलिस के कई अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए चोरी कांड का खुलासा हुआ है। उक्त जानकारी एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि इनलोगों का सबसे बड़ा कनेक्शन बिहार स्थित नवादा जिला से जुड़ा है।

    चोरी के जेवरात को नवादा में खपाने का काम करता है। इसमें कई अन्य लोग भी शामिल है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस की टीम बिहार में छापेमारी कर रही है।
    कैसे चोरी के बाद खपाया था सोने के जेवरात को
    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि 18 अगस्त को समय करीब 12:30 बजे दिन में अपाची मोटरसाईकिल JH01EZ-4947 से जयप्रकाश नगर, अरसण्डे पहुँच गये और पीला रंग के दो तत्ला मकान के चाहरदिवारी को फांद कर मुख्य दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किये तथा घर के सभी कमरो में कीमती समान की खोजबीन किये जाने पर घर के एक कमरे में अलमीरा से सोने का जेवरात से भरा थैला एवं बिस्तर पर पड़ा मोबाईल को लेकर भाग गये। चोरी की जेवरात को ठिकाना लगाने के लिए घटना की तिथि को ही संध्या में बस से नवादा, बिहार के लिए निकल गये। फिर दूसरे दिन सुबह में नवादा, बिहार पहुँचकर सोनू एवं राजेश को उक्त जेवर बेच दिया गया, जिसके एवज में 12 लाख रूपया प्राप्त हुआ। प्राप्त रकम में से 01 लाख रूपया आलोक को हिस्सेदारी के रूप में दिया।
    कांके में 35 लाख समेत कई मामलों का हुआ खुलासा
    एसएसपी ने कहा कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद कांके थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए 35 लाख की चोरी समेत कई अन्य थानों के मामलों का खुलासा हुआ है। जिसमें कांके थाना का 7 कांड, रातु थाना का 2, पण्डरा ओपी का-01 कांड सहित कुल 10 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

    Also read: HIV पॉज़िटिव व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ के मंदिरों में की चोरी, कहा- ‘भगवान से बदला’…

    Bihar Connection Crime news daylight robbery investigation ongoing jewelry theft Kanke Police Station Nawada District Notorious Thieves police arrest Ranchi Police Theft Cases
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“मैदान पर धोनी ने मुझे डांटा” मोहित शर्मा ने सुनाया ‘कैप्टन कूल’ का गुस्से वाला किस्सा
    Next Article PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद…

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Latest Posts

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.