Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»50 रुपये नहीं दिया कर्ज तो कर दी चा’कू मा’रकर ह’त्या
    झारखंड

    50 रुपये नहीं दिया कर्ज तो कर दी चा’कू मा’रकर ह’त्या

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2025Updated:September 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रंजिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih (Goswami Nath) : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुंडराडीह गांव में आपसी रंजिश के कारण दो लोगों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा गिरिडीह पुलिस ने कर लिया है। 31 अगस्त 2025 की रात 50 रुपये के विवाद में मकसूद अंसारी ने अपने दोस्त अनाउल अंसारी (30) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। गिरिडीह पुलिस ने आरोपी मकसूद को सोमवार को अशगन्दों जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

    50 रुपये के लिए हुई हत्या

    सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि अनाउल ने मकसूद से 200 रुपये उधार लिए थे, जिसमें से 150 रुपये लौटा दिए थे। बाकी 50 रुपये मांगने को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, जो हत्या तक पहुंच गया। घटना रविवार रात की है, जब अनाउल अपनी पत्नी लाडली बानो के साथ पुराने घर से खाना खाकर नए घर लौट रहा था। मस्जिद के पास मकसूद ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अनाउल को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    SIT ने की त्वरित कार्रवाई

    घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। एसडीपीओ जीतवाहन उरांव की देखरेख में SIT और बेंगाबाद थानेदार जितेंद्र कुमार सिंह ने मिलकर मकसूद को अशगन्दों जंगल से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, एक रियलमी स्मार्टफोन, घटना के समय पहने कपड़े (शर्ट-पैंट) और खून से सनी मिट्टी का सैंपल बरामद किया।

    परिजनों का बयान

    परिजनों के अनुसार, अनाउल मुंबई में काम करता था और चार महीने पहले ही गांव लौटा था। इस सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी थी। बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 130/25 दर्ज किया गया था।

    पुलिस की कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

    एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस मामले का खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा बढ़ा है।

    Also Read : नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब लड़कियां भी करेंगी पढ़ाई, CM ने किया ऐलान

    Giridih Sadar SDPO Jeetwahan Oraon the SIT formed by Giridih SSP arrested the accused The stabbing incident in Giridih due to personal rivalry was revealed गिरिडीह एसएसपी द्वारा गठीत SIT ने आरोपी को किया गिरफ्तार गिरिडीह में आपसी रंजिश में हुई चाकूबाजी का खुलासा गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी और तेजस्वी यादव को पीएम मोदी ने दिया जवाब, कहा: मेरी दिवंगत मां का अपमान हुआ…
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, गिरिडीह की डॉक्टर फरहाना व चंदनकियारी की डॉक्टर रिंकू कुमारी बर्खास्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.