Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- ‘मां का अपमान बर्दाश्त नहीं’
    देश

    पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- ‘मां का अपमान बर्दाश्त नहीं’

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार की ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा और अपनी मां के अपमान का मुद्दा उठाया।

    देश की हर मां, बहन और बेटी का अपमान : पीएम

    पीएम मोदी ने कहा, “बिहार में राजद-कांग्रेस के मंच से मेरी मां का अपमान किया गया। यह सिर्फ मेरी मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां, बहन और बेटी का अपमान है। मां की गरिमा और सम्मान हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बिहार जैसे संस्कारवान राज्य में ऐसा होगा, मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।” उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मैं भी एक बेटा हूं और आज आप सभी माताओं-बहनों के सामने अपनी पीड़ा साझा कर रहा हूं। मेरी मां ने मुझे मां भारती की सेवा के लिए प्रेरित किया, लेकिन जिन्होंने मुझे देशसेवा के लिए भेजा, उनका ही अपमान किया गया। मेरी मां का अब इस दुनिया में शरीर नहीं है, फिर भी उन्हें भद्दी गालियां दी गईं। यह बहुत दुखद और पीड़ादायक है।”

    महिलाओं को सस्ती ब्याज दरों में मिलेगा ऋण

    पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “शाही खानदान वाले एक बेटे की पीड़ा को नहीं समझ सकते। मेरी मां ने मुझे गरीबी में पाला और मां का स्थान देवी से भी ऊंचा है। उनका अपमान असहनीय है।” इसके साथ ही पीएम ने जीविका निधि के उद्घाटन को बिहार की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस योजना से ग्रामीण महिलाओं को सस्ती ब्याज दरों पर ऋण मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    Also Read : पास्ता खाने के बाद बाप-बेटे की मौ’त, पांच लोग अस्पताल में भर्ती

    bihar patna news Bihar State Livelihood Fund Credit Cooperative Union Limited PM Modi said- 'Will not tolerate insult to mother' PM Modi targeted RJD-Congress RJD-Congress RJD-Congress News पीएम मोदी ने कहा कि- 'मां का अपमान बर्दाश्त नहीं' पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना बिहार पटना न्यूज़ बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड राजद-कांग्रेस राजद-कांग्रेस न्यूज़ राजद-कांग्रेस पर पीएम मोदी का निशाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपास्ता खाने के बाद बाप-बेटे की मौ’त, पांच लोग अस्पताल में भर्ती
    Next Article BPSC ने निकाली 218 HOD पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.