Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Sep, 2025 ♦ 10:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, बनेंगे 57 नए स्वास्थ्य उप केंद्र : डीसी
    झारखंड

    हजारीबाग में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, बनेंगे 57 नए स्वास्थ्य उप केंद्र : डीसी

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 2, 2025Updated:September 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वास्थ्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त करने के लिए 57 नए स्वास्थ्य उप केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को DC शशि प्रकाश सिंह ने वेबिनार के जरिए सभी अंचलाधिकारियों और संबंधित प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

    DC ने सभी अंचलाधिकारियों को अपने क्षेत्र में विवाद रहित सरकारी भूमि की पहचान करने और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर जल्द से जल्द भूमि संबंधी प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए इन केंद्रों के निर्माण को मंजूरी दी है।

    DC ने यह भी निर्देश दिया कि पीएम-अभीम और 15वें वित्त आयोग से बने स्वास्थ्य ढांचों की नियमित जांच कर सीओ और बीडीओ द्वारा रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सख्ती से कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन 24 घंटे, सातों दिन होना चाहिए, जिसमें चिकित्सक, दवाइयां और एम्बुलेंस की उपलब्धता अनिवार्य है। रात के समय चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के पास इलाज के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होते, ऐसे में आयुष्मान योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी राशन कार्ड धारियों का आधार सीडिंग और ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया। DC ने सिविल सर्जन और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने और टारगेट मोड में काम करने को कहा। साथ ही, जिला योजना पदाधिकारी और सिविल सर्जन को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया।

    57 new health sub-centers will be built: DC 57 new health sub-centres will be built to strengthen health services in Hazaribagh Health services will be strengthened in Hazaribagh बनेंगे 57 नए स्वास्थ्य उप केंद्र : डीसी हजारीबाग में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं हजारीबाग में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 57 नए स्वास्थ्य उप केंद्र बनेंगे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक में 49 अहम फैसलों पर मुहर… जानें
    Next Article बिहार की महिलाओं को अब मिलेगा सस्ता लोन, पीएम मोदी ने ट्रांसफर किये 105 करोड़ रुपये

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटानगर के सिविल डिफेंस हीरो संतोष कुमार को राष्ट्रीय सम्मान…

    September 2, 2025
    जमशेदपुर

    सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार…

    September 2, 2025
    झारखंड

    घरों में सेंधमारी कर जेवरात को खपाता था बिहार में, रांची पुलिस ने पकड़ा 2 शातिर चोर को

    September 2, 2025
    Latest Posts

    टाटानगर के सिविल डिफेंस हीरो संतोष कुमार को राष्ट्रीय सम्मान…

    September 2, 2025

    सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार…

    September 2, 2025

    PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद…

    September 2, 2025

    घरों में सेंधमारी कर जेवरात को खपाता था बिहार में, रांची पुलिस ने पकड़ा 2 शातिर चोर को

    September 2, 2025

    “मैदान पर धोनी ने मुझे डांटा” मोहित शर्मा ने सुनाया ‘कैप्टन कूल’ का गुस्से वाला किस्सा

    September 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.