Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पास्ता खाने के बाद बाप-बेटे की मौ’त, पांच लोग अस्पताल में भर्ती
    जोहार ब्रेकिंग

    पास्ता खाने के बाद बाप-बेटे की मौ’त, पांच लोग अस्पताल में भर्ती

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 2, 2025Updated:September 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पिता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में बीती रात विषाक्त भोजन खाने से 35 वर्षीय पिता के साथ 5 वर्षीय मासूम की भी मौत हो गई है, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चों के अलावे तीन अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना प्रभारी संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार परिवार के सातों सदस्यों ने पास्ता खाने के बाद दूध पिया, जिसके बाद सभी की हालत गम्भीर होती चली गयी। थोड़ी देर के बाद ही बाप और बेटे की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों की हालत भी देखते ही देखते गंभीर हो गयी।

    दरअसल, दहिवर गांव के कुशवाहा टोला निवासी किशुन महतो (35) का नौ सदस्यीय संयुक्त परिवार है। बीती रात में दो सदस्यों को छोड़कर बच्चों समेत कुल सात सदस्यों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिसके चंद मिनट बाद ही सबकी हालात बिगड़ती चली गयी। आनन-फानन में सभी को बक्सर सदर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां किशुन महतो और उनके पुत्र अमित की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, दो बच्चे समेत कुल पांच लोगों का इलाज चल रहा।

    औद्योगिक थाना क्षेत्र के प्रभारी संजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में मंगलवार को बताया कि नौ सदस्यों का संयुक्त परिवार था, जिसमें से सात ने रात में भोजन किया था। दो लोग भोजन नहीं किये। पांच लोगों का इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि भोजन विषाक्त कैसे बना। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटनास्थल पर पुलिस के कई वरीय अधिकारी भी पहुंच गए हैं। पुलिस भोजन न करने वाले दोनों सदस्यों की वजह तलाशने में लगी हुई है।

    जिले के सिविल सर्जन शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने बताया कि प्रथम दृष्टया इसे फ़ूड पॉइजनिंग कहा जायेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। अस्पताल में कुल 7 लोग आए थे, जिसमें से तीन की स्थिति काफी गम्भीर थी, जिन्हें रेफर कर दिया गया है। दो लोगों की मौत हो गई है। एक महिला को छोड़कर सभी की स्थिति सामान्य है।

    Also Read : नीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक में 49 अहम फैसलों पर मुहर… जानें

    Father and son die after eating pasta Father and son died after eating pasta five people admitted to hospital other members admitted in hospital पास्ता खाने के बाद पिता-पुत्र की मौत बाकी सदस्य अस्पताल में भर्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार की महिलाओं को अब मिलेगा सस्ता लोन, पीएम मोदी ने ट्रांसफर किये 105 करोड़ रुपये
    Next Article पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- ‘मां का अपमान बर्दाश्त नहीं’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.