Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा का अफजलपुर टीओपी जल्द होगा शुरु, SP ने किया स्थल निरीक्षण
    झारखंड

    जामताड़ा का अफजलपुर टीओपी जल्द होगा शुरु, SP ने किया स्थल निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2025Updated:September 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : सीमावर्ती अफजलपुर में बंद पड़ा पुलिस कैम्प अब नए रूप में फिर शुरू होने जा रहा है। सोमवार को SP राजकुमार मेहता ने स्थल निरीक्षण किया और बताया कि इसे जल्द ही अफजलपुर टीओपी (थाना आउट पोस्ट) के रूप में चालू किया जाएगा।

    निरीक्षण के दौरान SP ने जर्जर भवन और बुनियादी ढांचे की स्थिति देखी, साथ ही ग्रामीणों से बैठक कर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बंगाल सीमा से सटे इस इलाके में अपराध नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फांड़ी की पुनर्स्थापना बेहद जरूरी है।

    अफजलपुर पुलिस कैम्प का उद्घाटन 20 सितंबर 1993 को हुआ था, लेकिन वर्ष 2000 से यह बंद पड़ा था। ग्रामीण लगातार इसकी बहाली की मांग कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के प्रयास और प्रशासनिक पहल पर अब यह सपना साकार हो रहा है।

    SP मेहता ने कहा कि मरम्मत का काम पूरा कर दुर्गा पूजा से पहले कैम्प को पूरी तरह सक्रिय कर दिया जाएगा। यहां स्थायी पुलिस बल और अधिकारी तैनात रहेंगे, जिससे क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा और अपराध पर अंकुश लगेगा।

    निरीक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज महतो, नाला प्रखंड के पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुखिया प्रेमो कोड़ा, वार्ड सदस्य मरनी रूईदास सहित ग्रामीणों ने प्रशासनिक निर्णय का स्वागत किया और इसे सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अहम कदम बताया।

    Bidhyut Mahato BJP leaders Four-Lane Project HG Infra infrastructure development jamshedpur JB VNL local governance Mangoe Municipality NHIAI PHEED Project Inspection Public Works road construction
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद बिद्युत महतो ने फोरलेन कॉरिडोर का किया निरीक्षण , अधिकारियों को समयबद्ध कार्य का दिया निर्देश…
    Next Article भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.