Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दिशोम गुरु के सम्मान में स्मृति चिन्ह का होगा अनावरण, कब और कहां… जानें
    झारखंड

    दिशोम गुरु के सम्मान में स्मृति चिन्ह का होगा अनावरण, कब और कहां… जानें

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिशोम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में एक भव्य स्मृति चिन्ह का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत रविवार को भूमि पूजन के साथ हुई, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, DC, SP सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। यह अनावरण जामताड़ा जिले के चिरूडीह गांव में किया जा जाएगा।

    सोमवार को झामुमो जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला प्रवक्ता आनंद टुडू ने बताया कि स्मृति चिन्ह का अनावरण गुरुजी के जन्मदिवस 11 जनवरी या उनकी पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जामताड़ा जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का श्रेय झामुमो जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल सोरेन, जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य लालू अंसारी और नारायणपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं को दिया गया।

    टुडू ने बताया कि अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री व झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन, राज्य के सभी मंत्री और पूरे झारखंड से झामुमो कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा कि स्मृति चिन्ह के साथ-साथ एक सुंदर पार्क और खेल मैदान का निर्माण भी किया जाएगा, जो पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्य में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और आम लोगों का आभार व्यक्त किया।

    प्रेस वार्ता में असित मंडल, जमीरउद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. अब्दुल मन्नान अंसारी, साकेस सिंह, किशोर रवानी, विजय राउत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Also Read : रांची में BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज!… कांग्रेस भवन का करने जा रही थीं घेराव

    a souvenir will be unveiled in honor of Dishom Guru A souvenir will be unveiled in honor of Dishom Guru in Jamtara Dishom Guru Dishom Guru's souvenir will be unveiled on his birthday or his first death anniversary on August 4 Jamtara Latest News Jharkhand Jamtara News जामताड़ा में दिशोम गुरु के सम्मान में स्मृति चिन्ह का होगा अनावरण जामताड़ा लेटेस्ट न्यूज़ झारखंड जामताड़ा न्यूज़ दिशोम गुरु दिशोम गुरु के सम्मान में स्मृति चिन्ह का होगा अनावरण दिशोम गुरु के स्मृति चिन्ह का अनावरण उनके जन्मदिन या फिर उनके पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को किया जाएगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की मौत, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ 
    Next Article अगस्त में GST का रिकॉर्ड, 1.86 लाख करोड़ की वसूली, सरकार की आय में बढ़ोतरी…

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.