Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू में ऑपरेशन के बाद महिला की मौ’त, लापरवाही के आरोप में अस्पताल सील
    झारखंड

    पलामू में ऑपरेशन के बाद महिला की मौ’त, लापरवाही के आरोप में अस्पताल सील

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू ज़िले के पांकी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, और डॉक्टर समेत अस्पताल प्रबंधन के लोग मौके से फरार हो गए। नाराज़ ग्रामीणों ने रविवार सुबह शव के साथ डालटनगंज-पांकी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    कैसे हुई घटना?

    पांकी थाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रहने वाली पूनम देवी ने करीब एक साल पहले डॉक्टर एच.एन. झा से सर्जरी करवाई थी। तब से वह लगातार पेट दर्द की शिकायत कर रही थीं। शनिवार को दोबारा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया।

    परिजन पूनम देवी को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि महिला की मौत ऑपरेशन के लगभग डेढ़ घंटे बाद हो चुकी थी। जब परिजन शव लेकर वापस पांकी अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि डॉक्टर और स्टाफ फरार हैं।

    इलाके में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। लगभग डेढ़ महीने पहले भी पांकी में एक प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई थी, जिसमें डॉक्टर की लापरवाही सामने आई थी।

    प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे

    घटना की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो और थाना प्रभारी राजेश रंजन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

    विधायक ने बताया कि विधानसभा में उन्होंने पहले भी इस मुद्दे को उठाया था कि क्षेत्र में चल रहे कई निजी अस्पताल बिना लाइसेंस और योग्यता के चलाए जा रहे हैं। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    जांच के लिए गठित हुई समिति

    सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अस्पताल को सील कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम जांच कर रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : जमीन विवाद ने लिया खू’नी मोड़, बिल्डर ने बिल्डर पर चलाई गो’ली

     

    अस्पताल सील ऑपरेशन में लापरवाही ग्रामीण स्वास्थ्य संकट ग्रामीणों का विरोध जांच समिति झारखंड झारखंड खबर झारखंड स्वास्थ्य सेवाएं डालटनगंज पांकी रोड जाम डॉक्टर एचएन झा डॉक्टर फरार पलामू पलामू न्यूज पांकी पांकी अस्पताल पूनम देवी फर्जी अस्पताल महिला की मौत मेडिकल लापरवाही विधायक शशिभूषण मेहता सड़क जाम सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद ने लिया खू’नी मोड़, बिल्डर ने बिल्डर पर चलाई गो’ली
    Next Article आयरन की कमी से त्वचा पर दिखते हैं ये लक्षण… जानें क्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.