Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»CM हेमंत सोरेन से वाइचुंग भूटिया ने की शिष्टाचार भेंट, झारखंड में खेलों के विकास को लेकर हुई चर्चा…
    खेल-सिनेमा

    CM हेमंत सोरेन से वाइचुंग भूटिया ने की शिष्टाचार भेंट, झारखंड में खेलों के विकास को लेकर हुई चर्चा…

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2025Updated:August 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वाइचुंग भूटिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच झारखंड में खेलों, विशेषकर फुटबॉल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

    मुख्यमंत्री सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड की खेल नीति खिलाड़ियों के सपनों को पंख दे रही है। सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, रोजगार, आधुनिक संसाधन और बेहतर कोचिंग प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल के लिए विशेष योजनाएँ बनाई जा रही हैं ताकि ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाया जा सके।

    वाइचुंग भूटिया ने मुख्यमंत्री को झारखंड में खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए अपने सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और यहाँ से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेलों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि वाइचुंग भूटिया जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और अनुभव राज्य के युवा खिलाड़ियों को नई दिशा देगा और उनके मनोबल व उत्साह को बढ़ाएगा।

    इस अवसर पर यूनाइटेड नेशन एक्टिविस्ट बाबुल कुमार बोरो एवं राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन भी मौजूद थे।

    Also read: वाइचुंग भूटिया ने की हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट, झारखंड में खेलों के विकास को लेकर हुई चर्चा…

    Bhaichung Bhutia Football Hemant Soren jharkhand Player Training ranchi Scholarships sports development sports infrastructure Sports Policy state government youth sports
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेह व्यापार के लिए पति कर रहा था प्रताड़ित, पत्नी ने करवाया मामला दर्ज
    Next Article महिला के गले से उड़ाया था सोने की चेन, दो बदमाश गिरफ्तार, टेंपो भी जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?

    June 29, 2026
    Latest Posts

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026

    झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?

    June 29, 2026

    बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

    June 29, 2026

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.