Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»अल्लू अर्जुन की दादी का निधन, 94 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
    मनोरंजन

    अल्लू अर्जुन की दादी का निधन, 94 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2025Updated:August 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अर्जुन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : तेलुगु सिनेमा के दिग्गज दिवंगत अभिनेता पद्मश्री अल्लू रामालिंगैया की पत्नी और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अल्लू कनकरत्नम लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर से अल्लू अर्जुन गहरे सदमे में हैं, जो अपनी दादी के बेहद करीब थे।

    शूटिंग छोड़कर हैदराबाद पहुंचे अल्लू अर्जुन

    जैसे ही अल्लू अर्जुन को दादी के निधन की खबर मिली, उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़कर हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भावुक और दुखी नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन की दादी उनके लिए बेहद खास थीं। कुछ समय पहले एक वायरल वीडियो में उन्हें जेल से रिहा होने के बाद अपनी दादी से मिलते और उनकी नजर उतारते देखा गया था, जिसने फैंस का दिल जीत लिया था।

    कोकापेट में होगा अंतिम संस्कार

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू कनकरत्नम का अंतिम संस्कार आज (30 अगस्त) हैदराबाद के कोकापेट में किया जाएगा। इस दौरान परिवार और नजदीकी रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। अभिनेता राम चरण भी अपनी फिल्म ‘पद्दी’ की शूटिंग रद्द कर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंच चुके हैं।

    टॉलीवुड में शोक, फैंस भी दुखी

    अल्लू कनकरत्नम के निधन की खबर से टॉलीवुड इंडस्ट्री और अल्लू अर्जुन के फैंस में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस साल मार्च में अल्लू कनकरत्नम को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो साल पहले, अल्लू रामालिंगैया की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें व्हीलचेयर पर मंच पर लाया गया था, जो उनकी सिनेमाई विरासत को याद करने का एक भावुक क्षण था।

    Also Read : PM मोदी की जापान यात्रा समाप्त, चीन के लिए रवाना

    Allu Arjun's grandmother Allu Kanakaratnam passes away at the age of 94 अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकारत्नम का 94 वर्ष की आयु में निधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी की जापान यात्रा समाप्त, चीन के लिए रवाना
    Next Article रांची जिला प्रशासन ने पूरा किया वादा, करमा पर्व से पहले कला दल को दिए मांदर

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.