Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 3:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में दोस्ती बनी मौ’त की वजह, विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या…
    झारखंड

    बोकारो में दोस्ती बनी मौ’त की वजह, विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या…

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro: बोकारो शहर के सिटी थाना क्षेत्र के एलएच कॉलोनी में शुक्रवार देर रात दोस्तों के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद 22 वर्षीय रवि कुमार पर उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी और उसके साथी हमले के बाद घायल युवक को कृष्णा नर्सिंग होम के गेट पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से रवि को बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी जान नहीं बच सकी।

    घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पकड़े जाने के डर से मुख्य आरोपी 22 वर्षीय अमन झा ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, उसके अन्य साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी और मृतक पहले दोस्त थे, लेकिन काफी समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी विवाद ने आखिरकार खून-खराबे का रूप ले लिया।

    पुलिस अधीक्षक हरीविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद की जड़ मोबाइल फोन को लेकर हुई कहासुनी थी, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि हत्या तक पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Bokaro bokaro news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध कोयला बेल्ट अफजलपुर में फिर गूंजेगी पुलिस की सख्ती, DIG अंबर लकड़ा पहुंचे नाला…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 30 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.