Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 3:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»अवैध कोयला बेल्ट अफजलपुर में फिर गूंजेगी पुलिस की सख्ती, DIG अंबर लकड़ा पहुंचे नाला…
    जामताड़ा

    अवैध कोयला बेल्ट अफजलपुर में फिर गूंजेगी पुलिस की सख्ती, DIG अंबर लकड़ा पहुंचे नाला…

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara: संथाल परगना के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अंबर लकड़ा शुक्रवार को नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे। आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केस से जुड़ी फाइलों, प्रॉपर्टी केसों की प्रगति और जांच की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। सड़क दुर्घटनाओं की जांच करने वाले अधिकारियों के प्रशिक्षण की स्थिति भी उनकी समीक्षा में शामिल रही।

    डीआईजी लकड़ा ने गुड सेमेरिटन योजना पर जोर देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले किसी भी नागरिक को अब ₹25,000 तक का नकद इनाम मिलेगा, साथ ही प्रशंसा पत्र और राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख रुपये तक का सम्मान भी दिया जा सकता है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे मददगार नागरिकों को न पुलिस और न ही अस्पताल द्वारा परेशान किया जाएगा और न ही अपनी पहचान उजागर करने की कोई बाध्यता होगी।

    पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी लकड़ा ने खुलासा किया कि सीमावर्ती क्षेत्र अफजलपुर में वर्षों से बंद पड़ी पुलिस फांड़ी को फिर से चालू किया जाएगा। यहां पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल की तैनाती होगी ताकि असामाजिक तत्वों की घुसपैठ पर लगाम लगाई जा सके।

    निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने जामताड़ा पुलिस की सराहना की और कहा कि राज्य स्तर पर जिले का प्रदर्शन दूसरे स्थान पर है। इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटा (IRAD) की समीक्षा की गई और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने वाहन जांच अभियान को और तेज करने और भविष्य में नाला में ट्रैफिक पुलिस थाना स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा।

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता, एसडीपीओ मनोज महतो, नाला प्रभाग के पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार, मोहम्मद फारूक, नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार, बागडेहरी थाना प्रभारी प्रदीप राणा, कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास यादव और फतेहपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचांडिल में चली बालश्रम रोधी कार्रवाई, पांच नाबालिगों को कराया गया मुक्त…
    Next Article बोकारो में दोस्ती बनी मौ’त की वजह, विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.