Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»1 सितंबर से झारखंड में शराब बिक्री का नया दौर, बढ़ेंगी कीमतें
    झारखंड

    1 सितंबर से झारखंड में शराब बिक्री का नया दौर, बढ़ेंगी कीमतें

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड में एक सितंबर से शराब बिक्री का पूरा सिस्टम बदलने जा रहा है। अब राज्य में शराब की खुदरा बिक्री सरकार नहीं, बल्कि निजी हाथों में होगी। लेकिन इस नई व्यवस्था के साथ ही शराब और बीयर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। यानी ग्राहक को अब शराब के लिए जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी।

    महंगी होगी बीयर और व्हिस्की

    उत्पाद विभाग की नई नीति के लागू होते ही शराब और बीयर की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। सबसे ज्यादा असर सस्ती शराब और बीयर पर पड़ा है, जिनकी खपत सबसे ज्यादा होती है। अब 180 रुपये में मिलने वाली 650 एमएल बीयर की कीमत बढ़कर 200 रुपये हो गई है। वहीं, ब्लेंडर्स प्राइड (750 एमएल) जो पहले 1050 में मिलती थी, अब 1200 रुपये में मिलेगी। इसी तरह, 100 पाइपर की कीमत 1950 से बढ़कर 2200 रुपये कर दी गई है।

    VAT का पेंच, उठाव पर संकट

    शराब की नई कीमतों के साथ ही एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब शराब पर नया VAT दर लागू किया जाएगा। 1 सितंबर से VAT 75% से घटाकर 5% कर दिया जाएगा, लेकिन इसके साथ मल्टीपल टैक्स सिस्टम भी जोड़ दिया गया है।

    समस्या यह है कि पुराने स्टॉक पर अभी भी पुराना VAT लागू रहेगा, जो 31 सितंबर तक मान्य है। ऐसे में नए दुकानदार पुराने स्टॉक का उठाव नहीं करना चाहते, क्योंकि टैक्स और रेट का अंतर उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। झारखंड शराब व्यापार संघ का कहना है कि जब तक यह उलझन सुलझती नहीं, दुकानदार JSBCL से शराब नहीं उठाएंगे।

    क्या 1 सितंबर से मिल पाएगी शराब?

    रांची जिले में 150 से ज्यादा खुदरा दुकानों की बंदोबस्ती पूरी हो चुकी है। दुकानदारों ने लाइसेंस फीस और सिक्योरिटी मनी भी जमा कर दी है। विभाग का दावा है कि 1 सितंबर से हर हाल में बिक्री शुरू कर दी जाएगी। वहीं, 30 अगस्त से साइट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    Also Read : रजरप्पा मंदिर मार्ग पर हाथियों के झुंड ने व्यक्ति को कुचला, होटल भी क्षतिग्रस्त

     

     

    100 पाइपर JSBCL VAT दर उत्पाद विभाग खुदरा शराब बिक्री झारखंड झारखंड शराब व्यापारी संघ झारखंड सरकार नई शराब नीति निजी शराब दुकानें बियर महंगी ब्लेंडर्स प्राइड रांची रांची शराब दुकानें व्हिस्की कीमत शराब उठाव संकट शराब के दाम शराब नीति 2025 शराब पर टैक्स शराब बिक्री साइट वेरिफिकेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गो’लीबारी में एक युवक घायल
    Next Article पाकुड़ के जर्जर स्कूल भवनों को लेकर बड़ा फैसला, जल्द होगा कायाकल्प

    Related Posts

    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

    June 17, 2026
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल की दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति, डीएसई का आदेश रद्द

    June 17, 2026
    Latest Posts

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026

    चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

    June 17, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल की दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति, डीएसई का आदेश रद्द

    June 17, 2026

    पुर्तगाल में हरपाल सिंह की गाड़ियों पर फा’यरिंग, राहुल आरके मीणा ने ली जिम्मेदारी

    June 17, 2026

    ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का गढ़वा डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.