Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Nov, 2025 ♦ 11:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पिता की प्रेमिका का पहले गला घोंटा, फिर बॉडी पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो… जानें पूरी कहानी
    जोहार ब्रेकिंग

    पिता की प्रेमिका का पहले गला घोंटा, फिर बॉडी पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो… जानें पूरी कहानी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : तमाड़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। यहां एक बेवा महिला प्रमिला देवी की हत्या उसके प्रेमी के बेटे और ड्राइवर ने मिलकर कर दी। बाद में हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त कर ली है।

    रांची रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मृतका की बेटी करीना देवी ने 25 अगस्त को तमाड़ थाना में अपनी मां के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 24 अगस्त को उसकी मां नशीम कुरैशी के घर गई थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं और उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था। करीना ने यह भी बताया कि उसकी मां का पिछले 15 सालों से नशीम कुरैशी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे अक्सर उसके घर जाया करती थीं।

    पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर नशीम कुरैशी के बेटे दानिश कुरैशी और ड्राइवर मो. साउद काजी को बुंडू से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दानिश ने कबूल किया कि उसके पिता और प्रमिला देवी के रिश्ते को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। इसी कारण पिता, मां और उसने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। योजना थी कि जब पिता और मां हज यात्रा पर चले जाएंगे, तभी प्रमिला को रास्ते से हटा दिया जाए।

    दानिश ने बताया कि 24 अगस्त को जब प्रमिला देवी पैसे मांगने आईं तो उसने और ड्राइवर साउद ने उन्हें स्कॉर्पियो में बैठाया। टाटीसिलवे के रास्ते शराब पिलाई और फिर टीकर मोड़ के पास सुनसान जगह पर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर उलीडीह परासी चौक के पास फेंककर उस पर गाड़ी चढ़ा दी ताकि लगे कि यह सड़क हादसा है।

    पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो (JH01FA-4993) जब्त कर ली है। जांच में यह भी सामने आया कि दानिश का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहले से पशु क्रूरता और प्रतिबंधित पशु तस्करी के मामले दर्ज हैं।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/08/rural.mp4

    Also Read :कमल भूषण ह’त्याकांड के सरकारी गवाह ने जेल में किया आमरण अनशन, कारा प्रशासन पर गंभीर आरोप 

    First strangled father's girlfriend then ran Scorpio over her body... know the whole story पिता की प्रेमिका का पहले गला घोंटा फिर बॉडी पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो... जानें पूरी कहानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleठेका मजदूरी पर विधानसभा में उठाया सवाल, विधायक पूर्णिमा साहू ने मांगा जवाब
    Next Article कैबिनेट की स्‍वीकृति के बाद गठित होगा विस्थापित आयोग : दीपक बिरूआ

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना में आज एलजेपी का 25वां स्थापना दिवस, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    November 28, 2025
    ट्रेंडिंग

    सीएम नीतीश ने किया मुख्य सचिवालय का अचानक निरीक्षण, मची हलचल

    November 28, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार ने JIGTSEATCCE-2025 भर्ती के लिए आमंत्रित किए आवेदन… जानें डिटेल्स

    November 28, 2025
    Latest Posts

    पटना में आज एलजेपी का 25वां स्थापना दिवस, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    November 28, 2025

    सीएम नीतीश ने किया मुख्य सचिवालय का अचानक निरीक्षण, मची हलचल

    November 28, 2025

    झारखंड सरकार ने JIGTSEATCCE-2025 भर्ती के लिए आमंत्रित किए आवेदन… जानें डिटेल्स

    November 28, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी आज गोवा में 550वें मठ स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

    November 28, 2025

    कार-हाइवा टक्कर में 18 वर्षीय रीया कुमारी की मौ’त, परिवार के पांच लोग घायल

    November 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.