Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Oct, 2025 ♦ 2:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»आदित्यपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, झारखंड चेतना मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
    जमशेदपुर

    आदित्यपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, झारखंड चेतना मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की बहाली को लेकर गुरुवार को झारखंड चेतना मंच ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। यह कार्यक्रम स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और समर्थन जताया।

    यात्रियों ने मांग की कि टाटा-थावे एक्सप्रेस, टाटा-बक्सर एक्सप्रेस, टाटा-दुर्ग एक्सप्रेस, टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस, टाटा-जयनगर एक्सप्रेस और टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस समेत छह पैसेंजर, मेमो और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव आदित्यपुर स्टेशन पर तत्काल बहाल किया जाए।

    गौरतलब है कि कोरोना काल में रेलवे ने इन ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया था। लेकिन अब सामान्य स्थिति बहाल होने के बावजूद ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    अभियान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार और भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को पार्टी नेतृत्व और रेलवे अधिकारियों तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। झामुमो नेता लालबाबू सरदार, शैलेश सिंह, शिवशंकर यादव, बैकुंठ चौधरी, मुनचुन झा, संजीव द्विवेदी, उमेश महतो, प्रदीप मुखी, नटवर करुआ, श्रीनिवास यादव, बाबू तिवारी, बबुआ झा और सतीश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

    हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व कर रहे झारखंड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी, समरेंद्र नाथ तिवारी और राहुल यादव ने कहा कि मंच का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और स्थानीय सांसदों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।

    Also read: बहरागोड़ा में बड़ी कार्रवाई, 19 किलो अफीम के साथ युवक धराया…

    Adityapur Railway Station Jamshedpur News Jharkhand Chetna Manch Jharkhand news Passenger Problems Railway Protest signature campaign South Eastern Railway Train Halt Demand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“The Silence wasn’t Absence. It was…”, स्टेडियम भगदड़ पर RCB ने तीन महीने बाद तोड़ी चुप्पी
    Next Article रात 11:45 बजे से अपना जलवा दिखाएंगे नीरज चोपड़ा

    Related Posts

    खेल

    सांसद खेल महोत्सव में बिछी शतरंज की विसात, दर्जनों खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

    October 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां का निधन, अंतिम संस्कार कल

    October 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला में अपराधियों पर शिकंजा : पुलिस ने की रातभर छापेमारी, 11 गिरफ्तार

    October 12, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA का सीट बंटवारा : भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें

    October 12, 2025

    सांसद खेल महोत्सव में बिछी शतरंज की विसात, दर्जनों खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

    October 12, 2025

    झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां का निधन, अंतिम संस्कार कल

    October 12, 2025

    सरायकेला में अपराधियों पर शिकंजा : पुलिस ने की रातभर छापेमारी, 11 गिरफ्तार

    October 12, 2025

    विधायक निर्मल महतो पहुंचे बोकारो रेलवे साइडिंग, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.