Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 1:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 14 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 14 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2025Updated:August 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बंगाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बंगाल की खाड़ी से सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए झारखंड में भारी बारिश का कारण बन सकता है। इसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर होगा। हालांकि, 25 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे झारखंड सहित आसपास के राज्यों में बारिश और तेज होगी।

    14 जिलों में रेड अलर्ट, फ्लैश फ्लड का खतरा

    पिछले 50 घंटों से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश की आशंका है। तेज हवाओं और वज्रपात का भी खतरा है। रविवार (24 अगस्त) को बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका जताई गई है।

    रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट का असर

    रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों में सड़कों के कटने, निचले इलाकों में बाढ़, खनन क्षेत्रों में हादसों और बिजली-पानी जैसी सेवाओं पर व्यापक असर की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में भूस्खलन और परिवहन बाधित होने का खतरा है, जबकि यलो अलर्ट वाले जिलों में फसलों और बागवानी को हल्का नुकसान और जलजमाव की स्थिति बन सकती है।

    मौसम विभाग की अपील

    मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वाहन न चलाने, अचानक बाढ़ आने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदियों-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। नालियों को साफ रखने और अगले तीन दिनों तक सावधानी बरतने की अपील की गई है, क्योंकि मौसम की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं।

    नदियों का जलस्तर बढ़ा, तापमान में उतार-चढ़ाव

    झारखंड के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। अगले पांच दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-27 डिग्री रहेगा। गिरिडीह और जामताड़ा में अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री और न्यूनतम 23-26 डिग्री रहेगा। पलामू, गढ़वा और चतरा में अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री रहने का अनुमान है।

    Also Read : रांची में नकली विदेशी शराब बनाने का खुलासा, पांच गिरफ्तार, आर्मी कैंटीन की नकली मोहरें जब्त

    Heavy rain alert in Jharkhand: Impact of cyclone in Bay of Bengal possibility of flash flood in 14 districts of Jharkhand on Sunday झारखंड के 14 जिलों में रविवार को फ्लैश फ्लड की आशंका झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 24 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026
    झारखंड

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026
    Latest Posts

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.