Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 10:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची को मिलेगी मेट्रो रेल की सौगात, केंद्र ने CMP रिपोर्ट मांगी
    झारखंड

    रांची को मिलेगी मेट्रो रेल की सौगात, केंद्र ने CMP रिपोर्ट मांगी

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेट्रो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर अब रांची में भी मेट्रो रेल चलाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से रांची के लिए कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) तैयार कर भेजने को कहा है। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि रांची में मेट्रो कितनी जरूरी है और किस रूट पर इसे चलाया जा सकता है।

    तीन शहरों का भेजा गया था प्रस्ताव, सिर्फ रांची को मिली प्राथमिकता

    राज्य सरकार ने रांची के अलावा जमशेदपुर और धनबाद में भी मेट्रो सेवा शुरू करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। केंद्र सरकार ने शुरुआती समीक्षा के बाद फिलहाल सिर्फ रांची के लिए CMP रिपोर्ट मंगाई है, जिससे माना जा रहा है कि मेट्रो योजना को यहीं से शुरुआत मिल सकती है।

    क्या होता है CMP?

    CMP यानी कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान, किसी भी शहर में मेट्रो या तेज़ रफ्तार सार्वजनिक परिवहन योजना शुरू करने से पहले तैयार की जाने वाली विस्तृत रिपोर्ट होती है। इसमें शहर के ट्रैफिक पैटर्न, सड़कों की स्थिति, वाहनों की संख्या, जाम की स्थिति, प्रदूषण, पर्यावरणीय असर और सार्वजनिक परिवहन की जरूरतों का आकलन किया जाता है।

    मेट्रो से कम होगा ट्रैफिक का बोझ

    रांची में तेजी से बढ़ती आबादी और निजी वाहनों की संख्या ने ट्रैफिक की समस्या को गंभीर बना दिया है। खासकर रातू रोड, किशोरगंज, अल्बर्ट एक्का चौक, नामकुम जैसे इलाकों में रोजाना जाम की स्थिति रहती है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। मेट्रो आने से न सिर्फ जाम से राहत मिलेगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी।

    CMP रिपोर्ट केंद्र सरकार झारखंड मेट्रो रेल झारखंड समाचार ट्रैफिक जाम पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रदूषण समाधान मेट्रो परियोजना रांची ट्रैफिक रांची मेट्रो रांची मेट्रो योजना रांची विकास रांची समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में बनेगा झारखंड का सबसे बड़ा मॉल और इंटर स्टेट बस टर्मिनल
    Next Article PM मोदी आज करेंगे सिमरिया सिक्स लेन केबल ब्रिज का उद्घाटन, सुरक्षा और यातायात के लिए कड़े इंतजाम

    Related Posts

    झारखंड

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026
    खेल

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026
    झारखंड

     माओवादी कमांडरों को अंतिम चेतावनी: सरेंडर नहीं किया तो होगा बड़ा ऑपरेशन

    April 20, 2026
    Latest Posts

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.