Godda : झारखंड में सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य को कई नई सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने इस बारे X पर जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री गडकरी का धन्यवाद किया।
सांसद दुबे के अनुसार, झारखंड के अलग-अलग इलाकों में हजारों करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास तेज़ होगा।
किन-किन सड़कों को मिली मंज़ूरी
- महगामा से एकचारी तक चार लेन की सड़क बनेगी, जिस पर 1500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
- देवघर से हंसडिहा तक चार लेन की सड़क बनेगी, जिसकी लागत 1700 करोड़ रुपए है।
- देवघर से मधुपुर तक चार लेन की सड़क और बाईपास बनाया जाएगा, जिस पर कुल 2500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
- हंसडिहा के म्हारो मोड़ से नोनीहाट तक नया हाईवे बनाया जाएगा।
- मधुपुर से जामताड़ा (मरगोमुंडा होकर) नया नेशनल हाईवे बनेगा।
- बाराहाट से कहलगांव तक भी एक नया नेशनल हाईवे बनाने की योजना है।
- गोड्डा से ढाकामोड़ तक नेशनल हाईवे का निर्माण होगा।
गोड्डा लोकसभा
प्रधानमंत्री मोदी जी @narendramodi ने दुर्गा पूजा और दीपावली का बंपर तोहफ़ा दिया
1. महगामा से एकचारी चार लेन 1500 करोड़
2. देवघर से हंसडिहा चार लेन 1700 करोड़
3. देवघर से मधुपुर चार लेन,मधुपुर बाईपास के साथ 2500 करोड़
4. हंसडिहा से म्हारो मोड़ भाया नोनीहाट नया… pic.twitter.com/1J16Sakz3X— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 20, 2025
रिवर फ्रंट का भी विकास
इसके अलावा गोड्डा में कझिया रिवर फ्रंट और देवघर में ढ़ड़वा रिवर फ्रंट भी विकसित किए जाएंगे, जिससे इन शहरों का सौंदर्य और पर्यटन क्षमता बढ़ेगी।
Also Read : झारखंड को मिला सड़क विकास का बड़ा तोहफा, हजारों करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत