Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 12:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश : कमलेश
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश : कमलेश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजीव गांधी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान एचईसी सेक्टर-2, धुर्वा में जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक सोनाराम सिंकू, पार्टी के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दूबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीत यादव, अभिलाष साहू, परवेज आलम, मेंहुल दूबे, शशि भूषण राय ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि सभा मुख्य अतिथि के रूप में केशव महतो कमलेश ने कहा कि पंडित नेहरू ने जिस समाजवादी समाज की कल्पना की थी उसे साकार करने की आवश्यकता है।

    राजीव गांधी आज भी हैं प्रासंगिक

    केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस और पंडित नेहरू का स्वप्न था कि संसाधनों के दोहन और धन के संचय के साथ-साथ उसके सही वितरण पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस बात पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है कि समाज के अंतिम व्यक्ति दैनिक भोगी मजदूर, सीमांत कृषक, दलितों तक वितरण हो। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाले समय में भी प्रासंगिक रहेंगे। वे विज्ञान और बदलाव के हमेशा से समर्थक रहे थे। दूर संचार क्रांति, आर्थिक नीतियां, नई आर्थिक नीतियां, शिक्षा के क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राजीव गांधी हमेशा बदलाव के समर्थक रहे।

    इस अवसर पर आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राजीव गांधी विज्ञान और भविष्य की सोच लिए वैज्ञानिक सोच रखने वाले राष्ट्रीय नेता थे और देश और समाज को बदलाव और नवीनता के लिए कदम से कदम मिलाकर देश क लोगों को चलना सिखाया।

    मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने पंचायती राज्य व्यवस्था में महिलाओं के लिए आधी सीटें आरक्षित कर देश में बदलाव की मशाल जलाई। युवाओं को सूचना तकनीक के माध्यम से दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने की शक्ति दी।

    वहीं महासचिव डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा मतदान की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर छात्रों को लोकतंत्र में सीधी भागीदारी सुनिश्चित कर ऐतिहासिक निर्णय लिया। पांच वर्ष के छोटे से प्रधानमंत्रित्व काल में राजीव गांधी का योगदान देश के लिए अविस्मरणीय है। महिलाओं की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित कर मील का पत्थर साबित कर दिया।

    Also Read : CM हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस

    The country will never forget Rajiv Gandhi's contribution: Kamlesh राजीव गांधी राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश : कमलेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खाता खुलवाने के नाम पर करते थे फ्रॉड…
    Next Article सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    Related Posts

    जमशेदपुर

    चोरी के आरोप में 2 युवक की कर दी पिटाई, पुलिस जांच में जुटी…

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025
    Latest Posts

    चोरी के आरोप में 2 युवक की कर दी पिटाई, पुलिस जांच में जुटी…

    August 20, 2025

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025

    राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश : कमलेश

    August 20, 2025

    जमशेदपुर में साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खाता खुलवाने के नाम पर करते थे फ्रॉड…

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.