Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Aug, 2025 ♦ 4:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»झारखंड हाइकोर्ट ने बस स्टैंडों की बदहाली पर लिया स्वतः संज्ञान, आज होगी सुनवाई
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाइकोर्ट ने बस स्टैंडों की बदहाली पर लिया स्वतः संज्ञान, आज होगी सुनवाई

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाइकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट ने राजधानी रांची के सरकारी और ITI बस स्टैंडों की बदहाली सहित तीन महत्वपूर्ण मामलों पर स्वतः संज्ञान लिया है। मीडिया में मामला उछलने के बाद चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लिया और प्रकाशित खबर को जनहित याचिका (PIL) में तब्दील कर दिया। कोर्ट ने रांची नगर निगम को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की सुनवाई आज, 20 अगस्त 2025 को होगी।

    कांके रोड और अशोक विहार के मामले भी PIL में तब्दील

    हाइकोर्ट ने दो अन्य मामलों पर भी स्वतः संज्ञान लिया है। कांके रोड पर सब्जी बिक्री और वाहन पार्किंग से उत्पन्न ट्रैफिक जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे PIL में तब्दील किया गया। इसके अलावा, अशोक विहार में 15 फीट नाले के अतिक्रमण के कारण घरों में गंदा पानी घुसने की खबर पर भी कोर्ट ने संज्ञान लिया और इसे PIL में शामिल किया। दोनों मामलों में रांची नगर निगम और सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। इनकी सुनवाई भी आज होगी।

    रांची नगर निगम की टीम ने किया बस स्टैंडों का निरीक्षण

    रांची नगर निगम की एक टीम ने मंगलवार को ITI बस स्टैंड और भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल, कांटाटोली का निरीक्षण किया। ITI बस स्टैंड में लगातार बारिश के कारण कीचड़ और जलजमाव की स्थिति देखी गई। उपप्रशासक ने संबंधित सुपरवाइजर को जेसीबी से समतलीकरण, कीचड़ हटाने, स्टोन डस्ट डालकर गड्ढों को भरने और जलजमाव की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। कांटाटोली बस टर्मिनल में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग शुल्क और टोल टैक्स व्यवस्था की समीक्षा की गई। संवेदक को मरम्मत और गड्ढों को भरने का निर्देश दिया गया।

    परिवहन मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

    राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने बस स्टैंडों की दुर्दशा को गंभीरता से लिया है। उन्होंने रांची के उपायुक्त को एक्स के माध्यम से तत्काल सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में आग्रह किया। 19 अगस्त को प्रभात खबर में प्रकाशित खबर को टैग करते हुए मंत्री ने यह निर्देश जारी किया।

    सरकारी बस डिपो को कंडम घोषित करने की तैयारी

    परिवहन विभाग ने सरकारी बस डिपो को कंडम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की है। डीटीओ ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर बस डिपो की संरचनाओं का निरीक्षण कर इसे कंडम घोषित करने या आगे की कार्रवाई करने का आग्रह किया है। कंडम घोषित होने के बाद परिवहन विभाग इस पर नये सिरे से विचार करेगा। इसके अलावा, सदर एसडीओ को पत्र लिखकर बस डिपो के अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया है।

    Also Read : झारखंड में 25 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश, आठ जिलों में अलर्ट जारी

    hearing will be held today Jharkhand High Court took suo motu cognizance of the poor condition of bus stands आज होगी सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट ने बस स्टैंडों की बदहाली पर लिया स्वतः संज्ञान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleड्रंक एंड ड्राइव पर रांची की ट्रैफिक पुलिस सख्त, नशे में गाड़ी चलाते 183 पकड़ाए
    Next Article बिहार में मिड डे मील कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    नक्सल और अपराध को लेकर IG सुनील भास्कर ने की हाई लेवल बैठक, दिए कड़े निर्देश

    August 20, 2025
    झारखंड

    आनंदपुर में छात्रों को मिली साइकिल, शिक्षा के रास्ते पर बढ़े कदम…

    August 20, 2025
    झारखंड

    कुख्यात मयंक सिंह 23 अगस्त को आयेगा झारखंड, ATS एसपी ऋषव झा के नेतृत्व में टीम रवाना

    August 20, 2025
    Latest Posts

    STET और TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलान, कहा…

    August 20, 2025

    पितृपक्ष 2025 : गया में श्रद्धालुओं के लिए BSTDC के विशेष यात्रा पैकेज और ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा

    August 20, 2025

    नक्सल और अपराध को लेकर IG सुनील भास्कर ने की हाई लेवल बैठक, दिए कड़े निर्देश

    August 20, 2025

    आनंदपुर में छात्रों को मिली साइकिल, शिक्षा के रास्ते पर बढ़े कदम…

    August 20, 2025

    कुख्यात मयंक सिंह 23 अगस्त को आयेगा झारखंड, ATS एसपी ऋषव झा के नेतृत्व में टीम रवाना

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.