Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में भू-धंसान से कई घर जमींदोज, अफरा-तफरी का माहौल
    झारखंड

    धनबाद में भू-धंसान से कई घर जमींदोज, अफरा-तफरी का माहौल

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले के मोदीडीह नया श्याम बाजार स्थित शबरी बस्ती में सोमवार तड़के जोरदार आवाज के साथ भू-धंसान की घटना हुई। इस हादसे में कई घर जमींदोज हो गए, जबकि कई अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो घटनास्थल पर पहुंचे।

    स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार रात सभी अपने घरों में सो रहे थे। तड़के 3 बजे अचानक तेज आवाज से नींद टूटी। बाहर निकलने पर पता चला कि आलोक रजक का घर पूरी तरह जमींदोज हो गया है, जबकि अरूण रजक का घर भू-धंसान की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा, बंदा भुईयां, मुन्ना भुईयां, बैजु भुईयां, भोला भुईयां सहित कई अन्य घरों में दरारें पड़ गईं।

    धनबाद

    बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग

    हादसे के बाद कुछ युवकों ने जान जोखिम में डालकर अरूण रजक और उनके परिजनों को घर से सुरक्षित बाहर निकाला। आलोक रजक के पालतू जानवर (गाय-बकरी) भी भू-धंसान में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने मिलकर बाहर निकाला।

    धनबाद

    खतरे के बावजूद बस्ती में लोग

    उल्लेखनीय है कि शबरी बस्ती को डेंजर जोन के रूप में चिह्नित किया गया है। प्रशासन ने कई बार लोगों को यहां से हटने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद लोग यहीं रह रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

    Also Read : बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटरों की सूची सार्वजनिक, चुनाव आयोग ने दी सफाई

    chaos prevails Many houses collapsed due to land subsidence in Dhanbad अफरा-तफरी का माहौल धनबाद में भू-धंसान से कई घर जमींदोज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में शानदार उछाल : सेंसेक्स 1,021 अंक चढ़कर 81,619 पर, निफ्टी 24,953 पर पहुंचा
    Next Article छत्तीसगढ़ में IED विस्फोट, एक पुलिस जवान शहीद, तीन जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.