Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»घाटशिला में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि…
    झारखंड

    घाटशिला में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि…

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद शनिवार को उनका पार्थिव शरीर घाटशिला लाया गया। जैसे ही उनका शव घाटशिला पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों की आंखें नम हो गईं। एचसीएल मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर देखने हजारों की भीड़ उमड़ी। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

    रामदास सोरेन पिछले दिनों अपने घोड़ाबांधा स्थित आवास पर बाथरूम में फिसल कर घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें पहले टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया, फिर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची एयरलिफ्ट कर लाया गया। विधानसभा परिसर में उन्हें राजकीय श्रद्धांजलि दी गई, इसके बाद सड़क मार्ग से शव घाटशिला पहुंचाया गया।

    यात्रा के दौरान जमशेदपुर के पारडीह चौक और डिमना चौक पर भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और “रामदास सोरेन अमर रहें” के नारे लगाए। घाटशिला में श्रद्धांजलि के बाद उनका शव घोड़ाबांधा स्थित पैतृक आवास लाया गया, जहां झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ अंतिम दर्शन को व्याकुल रही।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, विधायक समीर मोहंती और संजीव सरदार समेत कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। सभी ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    Ghatshila Jamshedpur News Jharkhand Education Minister. Ramdas Soren
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा में गुरुजी को दी श्रद्धांजलि, श्राद्ध भोज में होंगे शामिल
    Next Article 1998 बैच के IPS अधिकारी अमित लोढ़ा की बढ़ी मुश्किलें, बिहार सरकार ने दी अभियोजन की मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.