Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2020: धोनी की टीम CSK का जीत से आगाज, मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से दी मात
    खेल-सिनेमा

    IPL 2020: धोनी की टीम CSK का जीत से आगाज, मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से दी मात

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। खाली स्टेडियम में जैव सुरक्षित वातावरण के बीच उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से मात दी। सीएसके की ओर से अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक जड़े। इस जीत के साथ धोनी सेना ने मुंबई के खिलाफ लगातार पांच हार के सिलसिले को भी तोड़ा।

    अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस हारकर मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में सीएसके ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए और मैच जीत लिया।
    इससे पहले मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस का मजबूत बल्लेबाजी क्रम आईपीएल-13 के पहले मैच में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया। मुंबई ने काफी कोशिश के बाद 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 162 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है। अच्छी शुरुआत के बाद उम्मीद थी की मुंबई बड़ा स्कोर करेगी लेकिन अंत में केरन पोलार्ड भी फ्लॉप रहे और हार्दिक पांड्या भी।

    टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक की सलामी जोड़ी ने दमदार शुरुआत दी और चार ओवरों में 45 रन जोड़े। पांचवें ओवर में डी कॉक ने एक रन लेकर रोहित को स्ट्राइक दी। रोहित ने लेग स्पिनर पीयूष चावला की गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन सैम कुरैन के हाथों लपके गए। रोहित ने महज 12 रन बनाए।

    इन्हीं कुरैन ने अगले ओवर में डी कॉक की पारी का अंत कर दिया। डी कॉक ने 20 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 33 रन बनाए। मुंबई का स्कोर 48 रनों पर दो विकेट था।

    सूर्यकुमार यादव (17) और सौरव तिवारी (42) टीम को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे थे और टीम का स्कोर 92 पर पहुंचा दिया। इस साझेदारी को दीपक चहर ने पनपने नहीं दिया और यादव को आउट कर दिया।

    रवींद्र जडेजा ने तिवारी को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और 121 के कुल स्कोर पर उन्हें फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच कराया। तिवारी ने 31 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। जडेजा और डु प्लेसिस की जोड़ी ने ही हार्दिक पांड्या (14) को पवेलियन भेज दिया। यहां डु प्लेसिस ने शानदार कैच पकड़ा। पांड्या का विकेट 124 के कुल स्कोर पर गिरा। उनके भाई क्रूणाल पांड्या (3) लुंगी नगिदी की गेंद पर विकेट के पीछे धोनी के हाथों लपके गए।

    चेन्नई को अब सिर्फ केरन पोलार्ड का डर था और नगिदी ने उन्हें भी धोनी के हाथों कैच करा दिया। पोलार्ड ने 18 रन बनाए। जेम्स पैटिनसन नगिदी का अगला शिकार बने। 11 रन बनाने वाले पैटिनसन 156 के कुल स्कोर पर मुंबई के आठवें विकेट के रूप में आउट हुए। नगिदी ने पोलार्ड और पैटिनसन को 19वें ओवर में ही आउट किया।

    चाहर ने ट्रैंट बाउल्ट को आखिरी ओवर में पवेलियन भेज मुंबई को नौवां झटका दिया।

    चेन्नई के लिए नगिदी ने तीन विकेट लिए। चाहर और जडेजा के हिस्से दो-दो विकेट आए। कुरैन और चावला को एक-एक सफलता मिली।

    IPL Latest hindi news Online news Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यवसायी से लूटे 23 लाख नगदी
    Next Article रांचीः आदिवासी सामाजिक संगठन ने बनाई मानव श्रृंखला, सरना धर्म कोड लागू करने की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.