Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निर्वाचन आयोग ने झारखंड के इन पांच राजनीतिक दलों से मांगे शपथ पत्र
    झारखंड

    निर्वाचन आयोग ने झारखंड के इन पांच राजनीतिक दलों से मांगे शपथ पत्र

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2025Updated:August 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आयोग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने झारखंड के पांच राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया है। इन दलों में हजारीबाग की आपका हमारा पार्टी, गिरिडीह के बहुजन सदन मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम की झारखंड दिशोम पार्टी, रांची की हम किसान पार्टी और झारखंड जनाधिकार पार्टी शामिल है। आयोग के अनुसार इन दलों ने पिछले छह वर्षों से लोकसभा या विधानसभा के आम चुनाव अथवा उपचुनाव में हिस्सा नहीं लिया है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत, यदि कोई दल लगातार छह वर्षों तक चुनाव में भाग नहीं लेता, तो उसका पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

    आयोग ने इन दलों को पंजीकृत राजनीतिक दलों की सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने पक्ष में शपथ पत्र सहित लिखित जवाब 22 अगस्त, 2025 तक झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, रांची को भेजें। इसके अलावा, 29 अगस्त, 2025 को सुबह 11 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सुनवाई के लिए समय निर्धारित किया गया है। आयोग ने इन दलों को उनके पंजीकृत पते पर नोटिस भेजा है। साथ ही, इसकी जानकारी समाचार पत्रों और विभाग के सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से भी सार्वजनिक की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इन दलों के प्राधिकृत प्रतिनिधियों से समय पर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। यदि ये दल निर्धारित समय तक जवाब देने या सुनवाई में शामिल होने में विफल रहते हैं, तो उनका पंजीकरण रद्द हो सकता है।

    Also Read : IAS विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

    Aapka Hamara Party of Hazaribagh Bahujan Sadan Morcha of Giridih Election Commission sought affidavits from five political parties of Jharkhand Hum Kisan Party of Ranchi Jharkhand Dishom Party of East Singhbhum Jharkhand Janadhikar Party गिरिडीह के बहुजन सदन मोर्चा झारखंड जनाधिकार पार्टी निर्वाचन आयोग ने झारखंड के पांच राजनीतिक दलों से मांगे शपथ पत्र पूर्वी सिंहभूम की झारखंड दिशोम पार्टी रांची की हम किसान पार्टी हजारीबाग की आपका हमारा पार्टी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिलायंस की ‘डिजिटल इंडिया सेल’ फिर लौटी, इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों पर 25% तक छूट
    Next Article दिशोम गुरु के श्राद्ध कर्म को लेकर सिकिदिरी-गोला रूट में मालवाहक वाहनों की नो एंट्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.