Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 2:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा : मानसून सत्र के पहले दिन 2584 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा : मानसून सत्र के पहले दिन 2584 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। 22 सितंबर तक सत्र चलेगा, जिसमें कार्य दिवस केवल तीन होंगे। शनिवार और रविवार अवकाश होगा। झारखंड विधानसभा भवन में कोरोना से बचाव को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है।

    सत्र के पहले दिन झारखंड विधानसभा में 2584 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। बता दें कि इस सत्र में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें सहायक पुलिस कर्मियों को स्थाई करने की मांग, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे जनहित मुद्दे उठाए जाएंगे। इसके साथ ही सत्र के पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों के दिवंगत शख्सियत को श्रद्धांजलि दी गई।

    इसके अलावा विधानसभा में झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल नहीं लाया जा सका। आज विधानसभा पटल पर बिल को रखा जाना था। लेकिन विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों के विरोध को देखते हुए नहीं लाया गया विधेयक।

    बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर विधायक मनीष जायसवाल का धरना

    झारखंड में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा में धरना दिया। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में बिजली की व्यवस्था आंख मिचोली जैसी बनी हुई है। वहीं, राज्य में विधि व्यवस्था बिगड़ती हुई नजर आ रही है। आए दिन राज्य में हत्या, लूट, नक्सलवाद उग्रवाद जैसी घटना हो रही है। उन्होंने कहा कि ये सरकार पिछली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी बंद करने का काम कर रही है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि पूरे राज्य में बिजली की लचर व्यवस्था है। पूरे प्रदेश के किसी न किसी जिले में आए दिन लोग ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत करते रहते हैं। सड़कों पर उतरकर आंदोलन करते हैं। उसके बावजूद भी लोगों की ट्रांसफार्मर जलने की समस्या दूर नहीं होती है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग सीएम के पास है उसके बाद इसका समाधान नहीं हो रहा है। मौके पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, विधायक भानु प्रताप शाही ने भी विधायक मनीष जायसवाल का समर्थन किया।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में बेरोजगारों को निशाना बना रहे साइबर अपराधी, भेज रहे सरकारी जॉब के ऑफर लेटर
    Next Article झारखंड में 30 सितंबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार समीक्षा के बाद लेगी निर्णय

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.