Khagaria : खगड़िया जिले में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने शहर के व्यस्त फ्लाई ओवर ब्रिज पर एक शख्स को गोली मारकर बेतरह जख्मी कर दिया। जख्मी युवक की पहचान नीरज कुमार के तौर पर की गई है। घटना के बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। यह मामला चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र से सामने आई है।
चित्रगुप्त नगर थानेदार अमित कुमार कांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में गोलीबारी का कारण भूमि विवाद सामने आया है। इस सनसनीखेज वारदात से शहर के व्यस्त इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग और पीड़ित के परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।
Also Read : केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला : बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में NH का जिम्मा अब NHAI के पास
Also Read : चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर