Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»सट्टेबाजी ऐप प्रमोशन मामले में आज ED के सामने पेश होंगे सुरेश रैना
    खेल-सिनेमा

    सट्टेबाजी ऐप प्रमोशन मामले में आज ED के सामने पेश होंगे सुरेश रैना

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुरेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत के मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचेंगे। यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म ‘वनएक्सबेट’ और इसके सेलिब्रिटी प्रमोटर्स के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। ED सूत्रों के अनुसार ‘वनएक्सबेट’ खुद को कौशल-आधारित गेमिंग प्लेटफॉर्म बताता है, लेकिन इसके एल्गोरिदम भारतीय कानूनों के तहत इसे ‘जुआ संचालन’ की श्रेणी में लाते हैं। इस प्लेटफॉर्म ने सुरेश रैना को अपना ‘रेस्पॉन्सिबल गेमिंग एंबेसडर’ नियुक्त किया था।

    बता दें कि रैना, जो भारत के शानदार क्रिकेटरों में से एक हैं, ने 226 वनडे में 5,615 रन, 78 टी20 में 1,605 रन और 18 टेस्ट मैचों में 768 रन बनाए हैं। वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं। इस मामले में पहले भी कई हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं। सोमवार को अभिनेता राणा दग्गुबाती ने हैदराबाद के बशीराबाद स्थित ED कार्यालय में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया। उनसे पूछताछ की गई कि क्या उन्हें ऐप के प्रचार के लिए भुगतान मिला और यदि हां, तो उस राशि का उपयोग कहां किया गया। राणा ने पहले 23 जुलाई को जारी समन को फिल्म की व्यस्तताओं के कारण स्थगित करने की मांग की थी।

    इससे पहले मई में, तेलंगाना पुलिस ने राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज सहित 25 अभिनेताओं के खिलाफ ऑनलाइन सट्टेबाजी के प्रचार से जुड़े होने के आरोप में मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दायरे में और भी लोग आ सकते हैं, जिन्हें नोटिस जारी किए जा सकते हैं। ED उन अवैध सट्टेबाजी ऐप्स की जांच कर रही है, जिन पर लाखों लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

    Also Read : झारखंड में 13 अगस्त को बारिश और तूफान की संभावना, अलर्ट जारी

    Suresh Raina will appear before ED today in the betting app promotion case सट्टेबाजी ऐप प्रमोशन मामले में आज ED के सामने पेश होंगे सुरेश रैना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 13 अगस्त को बारिश और तूफान की संभावना, अलर्ट जारी
    Next Article रांची से पुरी समेत कई रूटों पर वंदे भारत चलाने की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत

    Related Posts

    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    Latest Posts

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.