Johar Live Desk : अक्षय कुमार और अरशद वारसी की आने वाली फिल्म ‘जॉली LLB 3’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। इस बार दर्शकों को दोनों जॉली अरशद वारसी और अक्षय कुमार एक साथ नजर आएंगे, जो एक-दूसरे के खिलाफ कोर्टरूम में भिड़ेंगे।
टीजर 1 मिनट 30 सेकंड का है, जिसमें अरशद वारसी मेरठ वाले जॉली के रूप में और अक्षय कुमार लखनऊ वाले जॉली के रूप में दिखते हैं। सौरभ शुक्ला एक बार फिर जज की भूमिका में लौटे हैं। टीजर में हल्की-फुल्की कॉमेडी, कोर्टरूम ड्रामा और दोनों वकीलों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलता है।
फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इसमें अक्षय और अरशद के साथ सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी नजर आएंगी।
यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। पहली फिल्म 2013 में और दूसरी 2017 में रिलीज हुई थी। अब तीसरे पार्ट में दोनों जॉली एक साथ दिखाई देंगे, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
View this post on Instagram
Also Read : जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
Also Read : Breaking : बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो DRG जवान घायल