Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 4:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों को बांधी गयी राखी
    चाईबासा

    रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों को बांधी गयी राखी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रक्षाबंधन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा की ओर से शनिवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ‘बंधन प्यार का’ नामक एक भावनात्मक और स्नेह से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एस. आर. रूंगटा के सौजन्य से 197 बटालियन सीआरपीएफ कैंप, जिला स्कूल प्रांगण, चाईबासा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सेवा में समर्पित जवानों को राखी बांधकर उनका मनोबल बढ़ाना और भाई-बहन के रिश्ते को सशक्त करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 197 बटालियन के कमांडेंट सुरेश कुमार थे। विशिष्ट अतिथियों में ए. के. ठाकुर (2Iसीसी), परमिंदर नारायण (2I सीसी), विजय चौधरी, शंभू कुमार विश्वास (डीसी), सुरेंद्र कुमार राम (एसएम), एवं दयाल राम (आईएनएसपी) शामिल रहे।

    मुख्य अतिथि सुरेश कुमार ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इस अनोखी पहल के लिए रोट्रैक्ट क्लब की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जवानों को घर और परिवार की कमी कम खलती है। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम चेयरमैन विकास गुप्ता ने किया। क्लब अध्यक्ष विनय लोधा, सचिव केशव दोदराजका, एवं सदस्यगण अमित पोद्दार, विनय दोदराजका, हर्षित मुंधरा, सौरव राम, सदाशिव खत्री, सौरभ कुमार गुप्ता, विष्णु भूत आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब की बहनों में दीपा लोधा, वेदिका दोदराजका, अहाना पोद्दार, तपस्या लोधा, रिशीमा खीरवाल, मिहिका लोधा, सिम्मी, सौम्या, सिमरन, संजना आदि ने जवानों की कलाइयों पर राखियां बांधकर उन्हें मिठाई एवं चॉकलेट खिलाई। जवानों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में भावुकता इस आयोजन की सफलता की गवाही दे रही थी।

    Also Read : चुनाव आयोग ने 334 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को लिस्ट से हटाया

    Rakhi tied to CRPF jawans on Raksha Bandhan रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों को बांधी गयी राखी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले
    Next Article सरायकेला में जहरीला चारा खाने से सात बकरियों की मौ’त…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिंदपीढ़ी में साहिल की गोली मा’रकर ह’त्या, जेल में हुआ विवाद बना म’र्डर का कारण

    August 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन ने 50वें जन्मदिन पर किया भावुक पोस्ट, लिखा- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

    August 10, 2025
    चाईबासा

    पूर्व जिप उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो का निधन, सांसद जोबा मांझी बोलींं- शिक्षा और समाजसेवा के लिए सदैव किए जाएंगे याद

    August 10, 2025
    Latest Posts

    CBSE बोर्ड : अब डिजिटल तरीके से जांची जाएंगी 10वीं-12वीं की आंसर शीट्स, 2026 से 9वीं में ‘ओपन-बुक’ परीक्षा

    August 10, 2025

    हिंदपीढ़ी में साहिल की गोली मा’रकर ह’त्या, जेल में हुआ विवाद बना म’र्डर का कारण

    August 10, 2025

    ‘वोट चोरी’ पर राहुल गांधी का डिजिटल वार, कांग्रेस ने लॉन्च किया नया वेब पेज

    August 10, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने 50वें जन्मदिन पर किया भावुक पोस्ट, लिखा- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

    August 10, 2025

    पूर्व जिप उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो का निधन, सांसद जोबा मांझी बोलींं- शिक्षा और समाजसेवा के लिए सदैव किए जाएंगे याद

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.