Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 3:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली यूके में गिरफ्तार, PCB ने किया सस्पेंड
    खेल

    पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली यूके में गिरफ्तार, PCB ने किया सस्पेंड

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 8, 2025Updated:August 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाकिस्तान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर हैदर अली को यूके की ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया है। 24 वर्षीय हैदर को बाद में पासपोर्ट जब्त कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक गिरफ्तारी की सटीक वजह की पुष्टि नहीं की गई है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि हैदर अली पर एक पाकिस्तानी मूल की लड़की के साथ बलात्कार का आरोप है। यह घटना तब की है जब पाकिस्तान की ‘ए’ टीम यानी पाकिस्तान शाहीन इंग्लैंड दौरे पर थी।

    PCB ने की कार्रवाई

    जैसे ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने हैदर अली को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। PCB ने अपने बयान में कहा कि वह यूके की जांच प्रक्रिया का पूरा सम्मान करता है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग देगा। साथ ही, जरूरत पड़ने पर हैदर को कानूनी सहायता भी दी जाएगी।

    पूछताछ के दौरान फूट-फूटकर रोए

    एक रिपोर्ट के अनुसार, कैंटरबरी में लड़की से जुड़े मामले में पुलिस ने हैदर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान हैदर अली रो पड़े और खुद को निर्दोष बताया।

    हैदर अली का क्रिकेट करियर

    हैदर अली ने 2020 में पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 2 वनडे और 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 2020 में वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे। हालांकि हाल के वर्षों में उनका प्रदर्शन कमजोर रहा है और वे टीम से बाहर चल रहे थे।

     

    PCB सस्पेंड UK में गिरफ्तारी ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस पाक क्रिकेट न्यूज पाकिस्तान क्रिकेट विवाद पाकिस्तान शाहीन बलात्कार का आरोप हैदर अली करियर हैदर अली गिरफ्तारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, अलर्ट मोड में प्रशासन
    Next Article DSP संजीव कुमार पर 1.52 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप, तीन जिलों में छापेमारी

    Related Posts

    खेल

    भारत की अन्नू रानी ने पोलैंड में जीता गोल्ड, सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    August 7, 2025
    खेल

    सौरव गांगुली की क्रिकेट प्रशासन में वापसी की तैयारी, CAB अध्यक्ष पद के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन

    August 7, 2025
    खेल

    भारतीय क्रिकेट टीम के सामने एशिया कप की चुनौती, गिल-यशस्वी-सुदर्शन पर नजर

    August 6, 2025
    Latest Posts

    रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को… जानिए इससे जुड़ी पौराणिक और ऐतिहासिक कथाएं

    August 8, 2025

    भैरव सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई, CCTV फुटेज मांगा गया

    August 8, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने दी निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा: झारखंड की आत्मा हैं हमारे शहीद…

    August 8, 2025

    अमेरिका की टैरिफ नीति से भारतीय निर्यातकों को बड़ा झटका, Walmart और Amazon ने रोका ऑर्डर…

    August 8, 2025

    पलामू के सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता सस्पेंड, केस मैनेज करने के आरोप में हुई कार्रवाई

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.